धनबाद में CBI की बड़ी कार्रवाई: CMPF के सेक्शन ऑफिसर और सहायक 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
cbi-arrests-cmpf-officer-and-assistant-in-dhanbad-for-accepting-bribe

धनबाद : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की धनबाद शाखा ने बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोल माइंस प्रॉविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (CMPF) के सेक्शन ऑफिसर विष्णु प्रसाद गुप्ता और उनके सहायक धीरज निषाद को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एक सेवा-निवृत्त कर्मचारी की रिटायरमेंट राशि की निकासी के बदले रिश्वत मांगने के मामले में की गई।

CBI के अनुसार, CMPF में कार्यरत एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने शिकायत की थी कि उसकी वैध रिटायरमेंट राशि जारी करने के लिए विभाग के सेक्शन ऑफिसर और सहायक द्वारा 20,000 रुपये की अवैध मांग की जा रही है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए CBI धनबाद शाखा ने इसकी प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोपों की पुष्टि हो गई।

CBI की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और CMPF कार्यालय में बुधवार को कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपियों को रिश्वत की तयशुदा राशि सौंपी, टीम ने तत्काल छापा मारकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए CBI कार्यालय लाया गया है। CBI एसपी प्रह्लाद किशोर झा ने बताया कि आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI की सक्रियता को दर्शाती है। इससे न सिर्फ भ्रष्ट अधिकारियों में भय उत्पन्न होगा, बल्कि ईमानदार कर्मियों और आम जनता को भी न्याय की उम्मीद मिलेगी।

Chanakya Niti : पति से कभी साझा न करें ये 5 बातें, रिश्तों में बनी रहेगी समझदारी और संतुलन

Chanakya Niti : भारतीय इतिहास के सबसे महान नीति-निर्माताओं और विद्वानों में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 19 मई 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित