
Peru में 6.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, दक्षिणी एंडीज में महसूस हुए तेज झटके; जानें कितनी हुई तबाही
Peru: दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के दक्षिणी एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में गुरुवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.7 दर्ज की गई। झटके इतने तेज थे कि पेरू के कई दक्षिणी इलाकों में लोगों को धरती हिलती महसूस हुई।










