
Narsinghpur: ₹1 के इनाम ने तोड़ा शराब माफिया का अहंकार, शर्मिंदगी के चलते थाने पहुंच खुद को किया सरेंडर
Report: Vishal kumawat Narsinghpur : जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) ऋषिकेश मीणा की एक लीक से हटकर की गई पहल ने वह कर दिखाया जो भारी-भरकम इनाम और पुलिस की छापेमारी नहीं कर पाई। शराब तस्करी के एक शातिर अपराधी पर पुलिस ने महज 1 रुपये का प्रतीकात्मक इनाम घोषित











