
भारत मंडपम में झारखंड दिवस का भव्य आयोजन: राज्य को समृद्ध और सक्षम बनाने का संकल्प
Report By: Himanshu Priyadarshi भारत मंडपम में आयोजित 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF 2025) में मंगलवार को झारखंड दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। झारखंड के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार ने झारखंड पवेलियन का अवलोकन किया और राज्य की संस्कृति, कला, परंपराओं तथा विकास यात्रा की सराहना की।











