जामताड़ा की दो बेटियाँ राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता के लिए चयनित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
jamtada-malkhamb-girls-national-selection

उज्जैन में 24 से 30 नवंबर तक होगी 69वीं राष्ट्रीय स्कूली मलखंब चैंपियनशिप

रिपोर्ट: रतन कुमार

जामताड़ा: जिले के लिए गर्व का पल तब सामने आया, जब जिले की दो प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों का चयन 69वीं राष्ट्रीय स्कूली मलखंब प्रतियोगिता के लिए हुआ। अंडर-17 वर्ग से दिया दत्ता और अंडर-14 वर्ग से महक कुमारी झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 24 नवंबर से 30 नवंबर तक उज्जैन (मध्य प्रदेश) में आयोजित की जाएगी।

दोनों खिलाड़ियों का चयन अक्टूबर 2025 में रांची में आयोजित ओपन खेलो झारखंड मलखंब चयन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। जामताड़ा जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष दीपक दुबे ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि जिले की बेटियों का राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचना पूरे जामताड़ा के लिए गौरव की बात है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मान समारोह में छलका गर्व

उज्जैन रवाना होने से पहले दोनों खिलाड़ी जामताड़ा जिला मलखंब एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक तरुण गुप्ता के आवासीय कार्यालय पहुँचीं, जहाँ उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
तरुण गुप्ता ने दोनों खिलाड़ियों को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया।

गुप्ता ने कहा कि “चार साल पहले जब जामताड़ा में मलखंब खेल की शुरुआत हुई थी, तब मैंने छोटी-सी भूमिका निभाई थी। आज लगातार चार वर्षों से जामताड़ा के खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन रहे हैं, यह अत्यंत गर्व का विषय है। भविष्य में भी मलखंब को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दुबे, सचिव परिणीता सिंह, डॉ. भास्कर चांद, रौनक राज, सूरज पासवान और कंचन दत्ता उपस्थित रहे।

जिले में उत्साह, खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें

जामताड़ा की दोनों उभरती मलखंब खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। पूरे जिले में इनके चयन को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है।

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG