
Patan Crime News: 5 हजार रुपये के ब्याज के लिए महिला को जिंदा जलाने का आरोप, अस्पताल में मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज
Patan Crime News गुजरात के पाटन जिले में कथित सूदखोरी से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि महज 5 हजार रुपये के कर्ज पर ब्याज भुगतान में देरी होने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक 35 वर्षीय महिला को आग के हवाले कर दिया गया।










