
PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत
PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने गोलीबारी की, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल हुए।











