
Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत
Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के एक मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया।











