
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो कॉलेजों को बम धमाके की धमकी, पुलिस ने शुरू की व्यापक जांच
BY: Yoganand Shrivastva दिल्ली: यूनिवर्सिटी के दो प्रमुख कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार सुबह पूरा परिसर सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों से घिर गया। यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता तुरंत हरकत में आ गया।











