अवध ओझा ने राजनीति से संन्यास का ऐलान, केजरीवाल की नेतृत्व क्षमता की सराहना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

UPSC की तैयारी करवाने वाले प्रसिद्ध शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी से जुड़े ओझा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 में पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लगभग 10 महीने बाद उन्होंने राजनीतिक जीवन से खुद को अलग करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।

अवध ओझा ने क्या कहा?

सियासत से दूरी बनाने का ऐलान करते हुए अवध ओझा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि—

“आदरणीय अरविंद, मनीष, संजय और पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता— आप सभी ने जो सम्मान और स्नेह दिया, उसके लिए मैं आभारी हूं। राजनीति से संन्यास लेना मेरा निजी फैसला है। अरविंद, आप एक बड़े जननेता हैं। पटपड़गंज की जनता ने मुझे जो प्रेम दिया, उसका आभार। जय हिन्द।”

ओझा ने अपने संदेश में अरविंद केजरीवाल को दूरदर्शी नेता बताया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

सोमनाथ भारती ने जताई नाराजगी

AAP के वरिष्ठ नेता और मालवीय नगर के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती ने अवध ओझा के राजनीति से अचानक दूरी बनाने पर असहमति जताई। उन्होंने कहा कि—

“राजनीति कोई छोटा प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि दीर्घकालिक प्रतिबद्धता होती है। इतनी समझ और पहचान वाले व्यक्ति को राजनीति में आने से पहले विकल्पों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए था।”

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने कई अनुभवी स्थानीय कार्यकर्ताओं के बावजूद ओझा को टिकट दिया था, यह भरोसा करते हुए कि वे परिणाम चाहे जो हों, संगठन के लिए काम करते रहेंगे। सोमनाथ भारती ने आम आदमी पार्टी को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आम जनता के मुद्दों पर काम करने वाली पार्टी बहुत कम हैं। ऐसे में पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत की जरूरत है।

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की

PM Modi ने ट्रंप पर हमले पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी

Water Crisis: भीषण गर्मी में खोंगापानी में गहराया जल संकट, वार्डवासियों की बढ़ी परेशानी

Water Crisis: छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले अंतर्गत नगर पंचायत खोंगापानी में भीषण

White House फायरिंग, ट्रंप ने जारी की हमलावर की फोटो, सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश नाकाम

White House: डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई फायरिंग