
Road Accident: कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा की चपेट में आकर 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Road Accident: बिहार के कटिहार शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शहर के व्यस्त इलाके शहीद चौक के पास, नगर थाना के सामने हुई, जहां एक तेज रफ्तार हाईवा ने व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया।










