Car fire accident: आगरा में दर्दनाक हादसा, चलती कार में लगी आग, ड्राइवर की जलकर मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Car fire accident

Report by: Farhan Khan, Edit by: Priyanshi Soni

Car fire accident: आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मघटई रोड पर चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ ही पलों में वाहन आग का गोला बन गया। हादसे में कार चला रहे व्यक्ति की कार के अंदर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

Car fire accident: चलती कार से उठा धुआं, देखते ही देखते भड़की आग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चलते समय अचानक उसमें से धुआं उठने लगा। कुछ ही सेकंड में आग ने विकराल रूप ले लिया। शुरुआती आशंका है कि कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Car fire accident: दरवाजे लॉक होने से बाहर नहीं निकल सका ड्राइवर

Car fire accident

बताया जा रहा है कि आग लगते ही कार के दरवाजे लॉक हो गए। ड्राइवर बाहर निकलने की कोशिश करता रहा, लेकिन दरवाजे नहीं खुल सके। इसी दौरान आग तेजी से फैल गई और वह कार के अंदर ही फंस गया।

बचाने की कोशिशें नाकाम, मौके पर ही मौत

घटना के वक्त सड़क पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी पास नहीं जा सका। कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की चपेट में आ गई और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

Car fire accident: पुलिस पहुंची मौके पर, जांच जारी

सूचना मिलते ही थाना जगदीशपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शव को कार से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, कार में आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है।

इलाके में दहशत, लोग स्तब्ध

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। राहगीर और स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Read Also: Bank Employees Strike: आगरा में 5-डे वीक की मांग ने पकड़ा जोर, 27 जनवरी को बैंक बंद, 8 लाख कर्मी होंगे हड़ताल पर

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: 1. महावीर जयंती छुट्टी पर सस्पेंसMahavir Jayanti की छुट्टी को लेकर

CG: Top 10

CG: 1. तरबूज के नीचे छिपाकर गांजा तस्करीMahasamund में पुलिस ने चेकिंग

MP: Top 10

MP: 1. महावीर जयंती छुट्टी पर सस्पेंसMahavir Jayanti की छुट्टी को लेकर

Horoscope: 28 मार्च 2026

Horoscope: 28 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए मौके,

liquor shop : रागढ़ में शराब दुकान में कर्मचारी की दादागिरी, ग्राहक से मारपीट का आरोप

liquor shop : खैरागढ़ में शराब दुकानों का माहौल चिंताजनक खैरागढ़ जिले

Korea : आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े 7 मवेशियों की मौत

Korea : पटना तहसील में मौसम ने बरपाया कहर कोरिया जिला की

suspicious death : रायपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, गुढियारी में महिला की मौत पर उठे कई सवाल

suspicious death : गुढियारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत रायपुर

Bhopal ईंधन की कीमतों में राहत: सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया पीएम मोदी का आभार, बताया ऐतिहासिक कदम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद

Chhindwara : शॉर्ट सर्किट से धधकी गेहूं की फसल, दो किसानों की डेढ़ एकड़ खेती जलकर खाक

संवाददाता - दिनेश नागवंशी Chhindwara छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अंतर्गत

Chhindwara हादसा: CM डॉ. यादव पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे, बांटा दु:ख

रिपोर्ट- राकेश चंद्रवंशी Chhindwara : मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नई दिल्ली से

Bhopal : देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देश की राजधानी में

Knife Attack : कोरबा में नर्स पर चाकू से हमला, 24 घंटे में तीसरी वारदात से दहशत

Knife Attack : कोरबा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर

Ram Navami Greeting: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

Ram Navami Greeting: रायपुर में रामनवमी के अवसर पर बीजेपी विधायक पुरंदर

Fire Accident: धमतरी के सॉल्वेंट प्लांट में भीषण आग, तीन मजदूर घायल

Fire Accident: धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत बागौद स्थित एक सॉल्वेंट

Illegal Mining: सक्ती में डोलोमाइट का अवैध परिवहन जारी, शासन को हो रहा भारी नुकसान

Illegal Mining: सक्ती जिले के खम्हरिया और छितापडरिया क्षेत्र में डोलोमाइट पत्थर