By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > छत्तीसगढ > Bypass Land Dispute : खैरागढ़ बायपास पर भू-माफियाओं की नजर? अधूरी सड़क पर अवैध कब्जे के आरोप
छत्तीसगढ

Bypass Land Dispute : खैरागढ़ बायपास पर भू-माफियाओं की नजर? अधूरी सड़क पर अवैध कब्जे के आरोप

Abhishek Singh
Last updated: May 22, 2026 5:46 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

संवाददाता:- खिलेश वर्मा

Contents
Bypass Land Dispute : वर्षों से अधूरी पड़ी बायपास सड़क बनी विवाद की वजहBypass Land Dispute : खसरा नंबर 117/3 को लेकर बढ़ा विवादBypass Land Dispute : विभागीय रिकॉर्ड में नहीं है मुआवजा प्रकरणBypass Land Dispute : स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोपBypass Land Dispute : विभाग ने क्या कहा?Bypass Land Dispute : बड़े भूमि घोटाले की आशंकाBypass Land Dispute : जांच और कार्रवाई की मांग तेज

Bypass Land Dispute : वर्षों से अधूरी पड़ी बायपास सड़क बनी विवाद की वजह

Bypass Land Dispute : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में वर्षों से अधूरी पड़ी बायपास सड़क अब नए विवादों में घिरती नजर आ रही है। लोक निर्माण विभाग (PWD) और प्रशासनिक अमले की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधूरे पड़े प्रोजेक्ट का फायदा उठाकर भू-माफिया सरकारी अधिग्रहित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Bypass Land Dispute

Bypass Land Dispute : खसरा नंबर 117/3 को लेकर बढ़ा विवाद

पूरा मामला खसरा नंबर 117/3 से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा बाउंड्रीवाल बनाई जा रही है और पुल को पाटकर कब्जे की कोशिश की जा रही है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह जमीन बायपास परियोजना से जुड़ी सरकारी भूमि है, लेकिन उस पर धीरे-धीरे अवैध कब्जा किया जा रहा है।

Bypass Land Dispute : विभागीय रिकॉर्ड में नहीं है मुआवजा प्रकरण

मामले को और गंभीर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि विभागीय नक्शों और रिकॉर्ड के अनुसार खसरा नंबर 117/3 की भूमि बायपास परियोजना में शामिल ही नहीं है। इतना ही नहीं, इस जमीन से संबंधित कोई आधिकारिक मुआवजा प्रकरण भी अब तक दर्ज नहीं हुआ है।इसके बावजूद “मुआवजा नहीं मिलने” का हवाला देकर कब्जा करने की कोशिश किए जाने से पूरे मामले पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Bypass Land Dispute : स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि बायपास निर्माण कार्य लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। इसी का फायदा उठाकर कुछ भू-माफिया सरकारी जमीन को निजी कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे हैं।लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग और प्रशासन इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे अवैध कब्जाधारियों के हौसले बढ़ रहे हैं।

Bypass Land Dispute : विभाग ने क्या कहा?

PWD अधिकारियों का कहना है कि बायपास परियोजना से प्रभावित अधिकांश लोगों को मुआवजा दिया जा चुका है और बाकी प्रकरणों की प्रक्रिया भी जारी है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि जब संबंधित खसरा नंबर का कोई मुआवजा रिकॉर्ड ही मौजूद नहीं है, तो फिर कब्जे का दावा किस आधार पर किया जा रहा है?

Bypass Land Dispute : बड़े भूमि घोटाले की आशंका

अब यह मामला केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और सरकारी जमीन की सुरक्षा का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। यदि समय रहते जांच और कार्रवाई नहीं हुई, तो अधूरी पड़ी खैरागढ़ बायपास परियोजना भविष्य में बड़े भूमि घोटाले का रूप ले सकती है।

Bypass Land Dispute : जांच और कार्रवाई की मांग तेज

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो जाएगा।

READ MORE : Rohtas : रोहतास में फिल्मी ड्रामा: खुद के ‘मर्डर’ की झूठी साजिश रच प्रेमी संग भागी नाबालिग, घर में फैलाया था मुर्गे का खून

TAGGED:Bypass Land DisputechattisgarhHindi NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postस्वदेश स्पेशल

Overthinking : क्या एक ही बात दिमाग में घूमती रहती है, मनोचिकित्सक ने बताया ओवरथिंकिंग से कैसे बचें

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Khajrana Civil Hospital : खजराना सिविल अस्पताल के नाम पर दवाओं-उपकरणों की नहीं हुई कोई खरीदी, जानें पूरा सच

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

MP Farmers Workshop : सीएम डॉ. मोहन यादव का किसानों से संवाद, उन्नत खेती और पशुपालन से बढ़ेगी आय, 5 साल में दुग्ध उत्पादन में नंबर-1 बनेगा MP

By Abhishek Singh
Pin Postधर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : 30 साल से कम उम्र के लोग जरूर अपनाएं चाणक्य की ये 5 बातें, तभी मिलेगी सफलता और सम्मान

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?