राहुल गांधी को गुल्लक देने वाले कारोबारी ने की खुदकुशी, ईडी, सीबीआई कर रहीं थी कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Businessman Manoj Parmar, living in Ashta, Madhya Pradesh, committed suicide along with his wife.

सिहोर: आष्टा में रहने वाले कारोबारी मनोज परमार ने अपनी पत्नी के साथ खुदकुशी कर ली। माना जा रहा है कि, मनोज का परिवार किसी बात से बेहद डरा हुआ था। 5 दिसंबर को मनोज के घर पर ईडी ने छापेमार कार्रवाई की थी। छापे के दौरान मनोज की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज़ ज़ब्त कर लिए गए थे। साथ ही उनके बैंक खाते भी फ्रीज़ कर दिए गए थे। मनोज का परिवार छापे के बाद से काफी परेशान था, क्योंकि ईडी ने उनके इंदौर, सीहोर समेत कई ठिकानों पर छापा मारा था।

गुल्लक देकर मशहूर हुए थे मनोज परमार

13 दिसंबर की सुबह मनोज और उनकी पत्नी नेहा परमार के शव फंदे पर लटके मिले थे। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने मौका ए वारदात से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। बता दे कि, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मनोज के बच्चों ने राहुल गांधी को गुल्लक दिया था जिसके बाद मनोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

मनोज और उनकी पत्नी की खुदकुशी के बाद से आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। कांग्रेस ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, ‘आष्टा  सिहोर जिला मप्र के मनोज परमार को बिना कारण ईडी ने परेशान किया था। मनोज परमार के बच्चों ने राहुल गांधी जी को भारत जोड़ो यात्रा के समय गुल्लक भेंट की थी। मनोज के घर पर ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर भोपाल संजीत कुमार साहू द्वारा रेड की गई थी। मनोज के अनुसार उस पर रेड इसलिए डाली गई क्योंकि वह कांग्रेस का समर्थक है’। दिग्गी राजा ने आगे लिखा कि, ‘मैंने मनोज के लिए वकील की व्यवस्था भी की थी, लेकिन बड़े दुख की बात है कि उसने और उसकी पत्नी ने आज सुबह आत्महत्या कर ली। में इस प्रकरण में ईडी के डायरेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं’।

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1867412844821843971
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1867412844821843971

नेता प्रतिपक्ष जीतू पटवारी के आरोप

मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, ‘यह आत्महत्या नहीं हत्या है। यह सरकारी हत्याएं है। दो साल पहले इन पर सीबीआई केस हुआ था। अब ईडी आकर इन पर कार्रवाई कर रही थी। मनोज के बच्चों ने मुझे बताया कि, हमें बीजेपी ज्वाइन करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यह ईडी के दुरूपयोग का सबसे बड़ा मामला। इन मासूम बच्चों का क्या गुनाह है। मनोज के तीन बच्चे है। क्या यहीं नया भारत है’।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ