,

कोरबा से जशपुर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, बड़ी जनहानि टली – सभी यात्री सुरक्षित

Bus going from Korba to Jashpur met with an accident, major loss of life averted – all passengers safe

कोरबा। जिले में आज एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हुआ जब कोरबा से जशपुर जा रही एक यात्री बस कोरकोमा और मदनपुर के बीच अचानक पलट गई। हादसे के समय बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ड्राइवर के अनुसार पट्टा टूटने से हुआ हादसा
बस चालक ने हादसे के तुरंत बाद बताया कि बस का पट्टा अचानक टूट गया, जिससे वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दूसरी बस से यात्रियों को रवाना किया गया
प्रशासन और बस ऑपरेटर की तत्परता से एक दूसरी बस की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी यात्रियों को उनके गंतव्य जशपुर की ओर रवाना किया गया। राहत कार्य में पुलिस और स्थानीय प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही।

जांच जारी, यात्री सुरक्षित
हालांकि इस दुर्घटना में कोई गंभीर चोट की सूचना नहीं है, लेकिन कुछ यात्रियों को मामूली खरोंचें आई हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि तकनीकी गड़बड़ी या रखरखाव में लापरवाही की पुष्टि हो सके।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…