इंदौर-उज्जैन रोड पर बस हादसा: धरमपुरी के पास बागेश्वरी बस ने मारी टक्कर, 4 घायल; गुस्साई भीड़ ने बस को किया क्षतिग्रस्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट -पुष्पेंद्र कुमार मिश्रा


इंदौर-उज्जैन रोड पर धरमपुरी के पास विश्व धाम मंदिर के सामने बागेश्वरी बस से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 4 लोग घायल हुए और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर गुस्साई भीड़ ने पूरी बस को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर लगातार ऐसे हादसे बढ़ते जा रहे हैं। कुछ समय पहले भी बाणेश्वरी बस से इसी तरह की दुर्घटना हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे और कुछ की मौत भी हो गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।