,

Bulldozer Action: दरिंदगी पर बुलडोज़र का प्रहार, 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का घर-व्यापार ध्वस्त

Bulldozer Action

Edit by: Priyanshi Soni

Bulldozer Action: नगर निगम और जिला प्रशासन ने तड़के सुबह 9 साल की मासूम बच्ची के साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म करने के आरोपी सज्जाद अंसारी के खिलाफ बुलडोज़र कार्रवाई की। यह कार्रवाई शहर के राजा तालाब क्षेत्र स्थित झंडा चौक में की गई, जहां आरोपी का घर और दुकान मौजूद थी।

Bulldozer Action: सज्जाद अंसारी के घर और दुकान को किया बुलडोज़र से ध्वस्त

Bulldozer Action

जघन्य अपराध सामने आने के बाद से ही इलाके में भारी आक्रोश देखा गया और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने आज तड़के नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा। भारी पुलिस बल के साथ पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लिया गया ताकि किसी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति न बने।

Bulldozer Action: भारी पुलिस बल तैनात

कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे समय मौके पर मौजूद रही। बुलडोज़र द्वारा आरोपी के घर और दुकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इससे इलाके में लोगों में सुरक्षा और न्याय की भावना को बल मिला।

संवाददाता हिमांशु पटेल ने मौके का जायजा लिया और बताया कि प्रशासन ने इस कार्रवाई से यह संदेश दिया है कि जघन्य अपराधों पर कोई सहनशीलता नहीं होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Read Also: Balod News बालोद पुलिस को चोरी के मामलों में बड़ी सफलता, 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी गिरफ्तार

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…