,

Budaun: प्रभात फेरी को लेकर पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने, लाठीचार्ज में कई लोग घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Budaun

रिपोर्टर: शमीम अख्तर

विवादित मार्ग को लेकर रोकी गई प्रभात फेरी

Budaun : बदायूँ जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ब्योर कासिमाबाद गांव में माघ माह की प्रभात फेरी को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने जिस मार्ग से प्रभात फेरी निकाली जा रही थी, उसे विवादित बताते हुए जुलूस को रोक दिया। इसी दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

लाठीचार्ज से महिलाएं और बच्चे भी घायल

Budaun भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें आठ से अधिक महिलाएं, पुरुष और बच्चे घायल हो गए। लाठीचार्ज के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और मौके पर हंगामा शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

एसपी देहात ने दिलाई अनुमति, जांच के आदेश

Budaun एसपी देहात के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों को उसी मार्ग से प्रभात फेरी निकालने की अनुमति दी गई, जिस रास्ते से वे जाना चाहते थे। वहीं बजरंग दल सहित कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन कर थाना प्रभारी और संबंधित पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए तथा कार्रवाई की मांग की।
बदायूँ के एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि गैर-परंपरागत मार्ग से प्रभात फेरी निकाले जाने को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच बिसौली एसडीएम और एसपी सिटी को सौंपी गई है, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Read this: Ghuwara :जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, सात आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल