ब्रेकिंग रायपुर: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे रायपुर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Breaking Raipur: Union Minister Chirag Paswan reached Raipur

छत्तीसगढ़ में पार्टी विस्तार की दी जानकारी

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज राजधानी रायपुर पहुंचे। वह यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत कर कई राजनीतिक संकेत भी दिए।

चिराग पासवान ने बताया कि यह उनका पहला दौरा है छत्तीसगढ़ का, लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक शुरुआत है और अब यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ में पार्टी के विस्तार की तैयारी

मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पार्टी को मजबूत करने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश में सक्रिय है और शीर्ष नेता लगातार राज्य का दौरा कर संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा,

“छत्तीसगढ़ में पार्टी का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। यहां हमारी मौजूदगी बढ़े, इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व पूरी तरह गंभीर है।”

पार्टी के नेता करते रहे हैं दौरे और निरीक्षण

पासवान ने आगे कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा समय-समय पर राज्य का दौरा किया गया है और संघठनात्मक निरीक्षण भी किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में लोक जनशक्ति पार्टी की राजनीतिक पकड़ और जनाधार बढ़ेगा।

निजी कार्यक्रम में हुए शामिल, राजनीतिक हलचल तेज

हालांकि मंत्री का यह दौरा निजी बताया जा रहा है, लेकिन उनकी मौजूदगी ने राज्य की राजनीतिक हलचलों को नया आयाम दिया है। विशेषकर लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक