,

ब्रेकिंग न्यूज: सुकमा के दोरनापाल में ACB और EOW का छापा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Breaking News: ACB and EOW raid in Dornapal of Sukma

तेंदूपत्ता बोनस घोटाले की जांच तेज

सुकमा, 11 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। कोन्टा के बाद अब दोरनापाल में छापेमारी की गई है। ताजा मामले में वन विभाग के एक कर्मचारी के निवास पर छापा मारा गया है।

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह से ही ACB और EOW की टीमें दोरनापाल स्थित वनकर्मी के घर पर मौजूद हैं। यह कार्रवाई तेंदूपत्ता के बोनस वितरण में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर की जा रही है। अधिकारियों को संदेह है कि बोनस वितरण के दौरान बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुआ है।

अधिकारियों ने वन विभाग के कर्मचारी से पूछताछ शुरू कर दी है और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। छापा अभी भी जारी है और टीम को कुछ अहम सबूत मिलने की भी सूचना है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

इससे पहले भी कोन्टा क्षेत्र में ऐसे ही मामले को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है। तेंदूपत्ता संग्रहण और बोनस वितरण से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं, जिसके बाद EOW और ACB ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mahakali Movie का टीजर रिलीज, भूमि शेट्टी के महाकाली रूप ने उड़ाए होश, जानें कब होगी रिलीज

Mahakali Movie: प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म 'महाकाली' को लेकर

Basti Murder Case: रास्ते के विवाद में युवक की मौत, हमले के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Basti Murder Case बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अचानक टला , Chang’e-7 की लॉन्चिंग पर लगा ब्रेक; जानें क्या है वजह

Chang’e-7: चीन ने अपने महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन Chang’e-7 को लेकर बड़ा फैसला

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. IGKV पेपर लीक के बाद

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

Chanakya Niti: धोखेबाज़ पार्टनर हो या झूठा दोस्त, इन 6 संकेतों से सामने आ जाएगा सच

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, रिश्तों