BPSC PROTEST: प्रशांत किशोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, क्यों हो रही पीके पर सख्ती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
BPSC PROTEST: Police arrested Prashant Kishor, why is there strictness on PK

बिहार में BPSC की परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की सुबह करीब 3-4 बजे के बीच में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स पटना में भर्ती कराया गया। एम्स, पटना के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ लग गई थी।


समर्थक एंबुलेंस को अंदर जाने नहीं दे रहे थे। काफी संख्या में महिला समर्थक भी थीं। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर एंबुलेंस को अंदर ले जाने में सफल रही। जानकारी के अनुसार, प्रशांत किशोर ने किसी भी तरह की जांच और अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया है। वहीं डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह की चिंता की बात से इनकार किया है कि, इस पूरे घटनाक्रम के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं, इसे लेकर अब दूसरी पार्टियों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट।


नोटिस के बाद हुई प्रशांत किशोर पर कार्रवाई
प्रशांत किशोर को हिरासत में लेने के बाद जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कोर्ट में पेश किया जाएगा। गांधी मैदान थाना में पीके के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मैदान धरना देने के लिए प्रतिबंधित है। गर्दनीबाग धरना स्थल पर जाने के लिए प्रशासन ने नोटिस दिया था, जिसके बाद कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी कहना है कि, 43 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 15 गाड़ियों को सीज किया गया है। 43 में से 30 लोगों का वेरीफिकेशन किया है। 4 लोग राज्य से बाहर हैं केवल 5 लोग पटना के हैं। बचे हुए लोग प्रदेश के अन्य जिलों से हैं।


पीके को कोर्ट में पेश किया जाएगा
पुलिस ने प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। आज संभवतः प्रशांत किशोर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। समर्थक और बीपीएससी अभ्यर्थी जमा नहीं हो जाएं, इस कारण पुलिस उनके लोकेशन को बदल रही है। फिलहाल पटना से सेट नौबतपुर ब्लॉक के पिपलावा पुलिस स्टेशन में रखा गया है। आसपास किसी वाहन या व्यक्ति को जाने नहीं दिया जा रहा है। वाहनों की सघन चेकिंग चल रही है।


जन सुराज प्रवक्ता मनोज बैठा ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना
प्रशांत किशोर को हिरासत में लिए जाने पर जन सुराज प्रवक्ता मनोज बैठा ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता को 3 बजे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद कहा गया कि उन्हें एम्स ले जाकर मेडिकल कराया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पटना पुलिस पिछले 5-6 घंटे से उन्हें इधर से उधर घुमा रही है। बिहार की नीतीश सरकार संविधान भूल चुकी है, मानवता भूल चुकी है। इन्हें पता है कि इनके सिस्टम में गड़बड़ी है। अगर प्रशांत किशोर को छोड़ दिया गया तो धांधली सामने आ जाएगी। इसी लिए उन्हें इधर से उधर घुमाया जा रहा है।


राजद जमकर हुई हमलावर
पटना में प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी और पूरे मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी का कहना है कि यह खा-पीकर किया गया एक वीआईपी विरोध-प्रदर्शन था।
ये छात्रों के आंदोलन की आड़ में अपनी सियासत चमकाने का प्रयास कर रहे थे। अब तो सरकार और ये (प्रशांत किशोर) पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, दोनों ही पूरी तरह से एक्सपोज हो गए हैं।
सरकार से मिलीभगत थी। उसके ही संरक्षण में ये बीते चार दिनों से नाटक किया जा रहा था। पुलिस-प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं, जब गांधी मैदान प्रतिबंधित क्षेत्र था तो वहां बैठने की इजाजत क्यों दी?
पहले ही दिन क्यों नहीं हटाया? ये सरकार के द्वारा प्रायोजित आंदोलन छात्र और लोग भी समझ रहे हैं। बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को बदनाम कर दिया। उनके भविष्य को अंधकार में कर दिया। छात्र-नौजवान कभी माफ नहीं करेंगे।

तिवारी ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव छात्रों-नौजवानों के भविष्य को बचाने के लिए, न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ेंगे और उनकी चिंता कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि, बिहार में अपराधियों का राज कायम हो गया है। अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है। क्राइम बुलेटिन जारी करके तेजस्वी सरकार को आईना दिखा रहे हैं। सरकार नाम की कोई चीज नहीं है बिहार में। कानून-व्यवस्था फेल है। शासन-प्रशासन का इकबाल समाप्त हो गया है।


बिहटा में अज्ञात जगह पर रखे जाने की सूचना
इससे पहले सूचना मिल थी कि एम्स से जांच के उपरांत उन्हें एंबुलेंस से प्रशासन कहीं और लेकर जा रही है। एंबुलेंस के पीछे काफी संख्या में उनके समर्थक भी गाड़ी से हैं।
बिहटा में कहीं उनको रखने की सूचना मिल रही है। धुंध काफी होने के कारण उनकी गाड़ी को ट्रेस करने में समर्थकों को परेशानी हो रही हैं।

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर

Hockey में उभरा मध्यप्रदेश, बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत पदक

Hockey: 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से हीट

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भीषण गर्मी की दस्तक,

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल