,

बॉलीवुड के ‘खूंखार विलेन’ डैनी डेंग्जोंगपा की निजी जिंदगी: राजकुमारी से शादी और बियर बिजनेस में सफलता

BY: Yoganand Shrivastava

जब भी बॉलीवुड के दमदार खलनायकों की बात होती है, तो डैनी डेंग्जोंगपा का नाम जरूर आता है। अपने दमदार अभिनय और यादगार किरदारों के लिए मशहूर डैनी ने बड़े पर्दे पर कई ऐसे खलनायक निभाए, जिन्होंने दर्शकों के बीच डर का माहौल बना दिया। ‘कांचा चीना’, ‘बख्तावर’ और ‘शेर खान’ जैसे किरदार उनकी एक्टिंग की मिसाल बने।

हालांकि, पर्दे पर जो डर दिखाते थे, असल जिंदगी में डैनी बहुत ही शांत और सरल स्वभाव के इंसान हैं। आज हम उनके करियर की बजाय उनकी निजी जिंदगी की बात करेंगे।

बियर किंग के रूप में भी पहचान
खलनायक होने के अलावा डैनी डेंग्जोंगपा एक सफल उद्यमी भी हैं। उन्होंने 1987 में युकसम ब्रुअरीज की स्थापना की, जो धीरे-धीरे किमाया और किंगफिशर के बाद भारत की तीसरी सबसे बड़ी बीयर निर्माता कंपनी बन गई।

चोग्याल वंश की राजकुमारी से शादी
डैनी ने अपनी निजी जिंदगी में सिक्किम की चोग्याल वंश की राजकुमारी, गावा डेंग्जोंगपा से शादी की। फिल्मी दुनिया से दूर रहने वाली गावा अपनी खूबसूरती और सादगी के लिए जानी जाती हैं। 1990 में डैनी ने उन्हें अपनी जीवनसंगिनी चुना और बॉलीवुड की हसीनाओं को पीछे छोड़ दिया।

डैनी डेंग्जोंगपा की ये कहानी दर्शाती है कि पर्दे पर चाहे वह कितना भी खलनायक दिखें, असल जिंदगी में उनका व्यक्तित्व पूरी तरह अलग और प्रेरणादायक है।

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…