बॉलीवुड के आर्ट डायरेक्टर ने तैयार किया महाकुम्भ का पॉवर सेंटर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bollywood's art director prepared the power center of Maha Kumbh

महाकुम्भ में इस बार सुंदरता और सुरक्षा का अद्भुत संगम होने जा रहा है। देश विदेश के श्रद्धालु यहां नव्यता के साथ साथ भव्यता का भी आनंद लेने के लिए बस पहुंचने ही वाले हैं। इस पूरे मेले को संचालित करने वाला पावर सेंटर यानी नया कंट्रोल रूम भी बनकर तैयार हो गया है, जहां शीर्ष अधिकारी बैठकर रणनीति बनाएंगे। कंट्रोल रूम से ही मेले के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जाएगी। महाकुम्भनगर में इस कंट्रोल रूम को बनाने में बॉलीवुड के प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर और वास्तुकार पवन पांडे की मदद ली गई है।

सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग
सीएम योगी के निर्देश पर विश्व के इस सबसे बड़े मेले को सजाने संवारने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। महाकुम्भनगर में बना यह कंट्रोल रूम मेले से पहले चल रही तैयारियों के साथ साथ मेले के दौरान सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करेगा। यहां कॉन्फ्रेंस हॉल में मेले को संचालित करने के लिए मीटिंग्स की जाएगी। मीडिया के स्पेशल ब्लॉक भी बनाए जा रहे हैं, जो संपूर्ण मेले की जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाएंगे।

महाकुम्भ को भव्य बनाने की तैयारी
महाकुम्भनगर के अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार के महाकुम्भ को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उनकी मंशा है कि दुनिया के सामने महाकुम्भ के माध्यम से ऐसा उदाहरण पेश किया जाए, जिससे लोग जानें कि आखिर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश क्यों कहा जाता है। महाकुम्भ की सुंदरता को संवारने के लिए देश के कोने-कोने से प्रसिद्ध कलाकारों की बड़ी महत्वपूर्ण टीमें यहां महाकुम्भनगर की दीवारों में नवजीवन के रंग उकेरते देखी जा सकती हैं। अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि कंट्रोल रूम में श्रद्धालुओं को लेकर होने वाले जरूरी इंतजाम के लिए वीआईपी मीटिंग होंगी। साथ में कॉन्फ्रेंस हॉल और करोड़ों लोगों तक सही समय पर उचित जानकारी पहुंचाने के लिए मीडिया के ब्लॉक भी बनाए जा रहे हैं।

समयसीमा के अंदर बना कंट्रोल रूम
इसी क्रम में मुंबई में कई फिल्मों और रियलिटी शो के अनुभवी आर्ट डायरेक्टर पवन पांडे ने महाकुम्भ का पॉवर सेंटर समय सीमा से पहले तैयार कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप कंट्रोल रूम को अंतिम रूप दिया गया है। यह सुरक्षा के लिहाज से बेहद मुफीद है। प्रयाग के प्रमुख मंदिरों और धर्मस्थलों की कलाकृतियों से इसे सजाया गया है। यहां एक साथ 100 से अधिक अफसरों की टीम काम करेगी। साथ ही महाकुम्भ के दौरान हर गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी यहीं से की जाएगी। मेले के शीर्ष अधिकारी इसी कंट्रोल रूम से मेले के चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपडेट देंगे।

सुरक्षा का विशेष इंतजाम
कंट्रोल रूम में अफसरों के अलग-अलग प्रकार के केबिन बनाए जा रहे हैं। जिसमें सुरक्षा, प्रशासनिक कार्यों के साथ साथ चिकित्सा, पेयजल संबंधित सभी आवश्यक कार्यों की निगरानी की जाएगी। देश-विदेश से महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए, इसके लिए बाकायदा रणनीति बनाने का काम भी इसी कंट्रोल रूम से किया जाएगा। विभागीय समन्वय के लिए यहीं पर कॉन्फ्रेंस हॉल रहेंगे और जन सुविधाओं से संबंधित जानकारी के लिए मीडिया के ब्लॉक भी यहीं पर अलग से बनाए जा रहे हैं। सुविधा के लिहाज से इस सेंटर को एल शेप का आकर दिया जा रहा है। जिसमें अफसर से लेकर उनके स्टाफ तक के लिए हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

आज का राशिफल: 1 अप्रैल को इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! (पूरी लिस्ट देखें)

Child Protection Workshop: रायपुर में बाल संरक्षण पर मंथन, एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Child Protection Workshop: बच्चों के अधिकार और सुरक्षा पर विशेषज्ञों की चर्चा

Road Accident: दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई

Road Accident: सेक्टर 2 चौक पर हुआ हादसा, दो युवक गंभीर घायल

Ambikapur bulldozer action: बुलडोजर अभियान के तहत 39 अवैध मकान ध्वस्त

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur bulldozer action: अंबिकापुर में प्रशासन ने आज

Park Cleanliness Drive: खबर का बड़ा असर, इंदिरा पार्क में शुरू हुआ सफाई अभियान

Park Cleanliness Drive: नगर पालिका हरकत में, शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित

Fort Kochi रेड जोन में ड्रोन उड़ाने का आरोप, दो अमेरिकी पर्यटकों पर दर्ज FIR

Fort Kochi: केरल के फोर्ट कोच्चि में हाई-सिक्योरिटी रेड जोन में ड्रोन

CG: Top 10

CG: 1. बिलासपुर बैग चोरी के शक में बाजार में मारपीटबिलासपुर के

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मौसम में बदलाव और बारिश का अलर्टमध्य प्रदेश में

Horoscope: 24-03-26

Horoscope: जानें मंगलवार का राशिफल, किस राशि को होगा लाभ और किसे

Haryana Journalists Protest : ऐतिहासक रहा हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का पहला व विशाल महाधरना : डॉ इंदु बंसल

Haryana Journalists Protest : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Bhopal news : राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का पूर्व मंत्री पवैया ने संभाला पदभार

Bhopal news : उप मुख्यमन्त्री देवड़ा एवं श्री शुक्ल ने दी शुभकामनाएं

Balod Kite Accident : छत से गिरकर 7 वर्षीय मासूम की मौत

Balod Kite Accident : नेवारीकला गांव में दर्दनाक हादसा, दूसरी मंजिल से

Pension Issue : बोकारो में पेंशन के लिए भटकता बुजुर्ग, 3 महीने से प्रखंड कार्यालय के चक्कर

Pension Issue : कसमार प्रखंड कार्यालय में सुनवाई नहीं, बुजुर्ग रोज लगा

Kota : अमर शहीदों को श्रद्धांजलि: कोटा में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया उत्साह

Kota : शहीदों की स्मृति में रक्तदान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा