Bollywood news 2025: शॉक से रिकॉर्ड तक, जब बॉलीवुड ने एक साल में सब कुछ दिखा दिया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bollywood news 2025

Edit by: Priyanshi Soni

Bollywood news 2025: साल 2025 बॉलीवुड के लिए किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं रहा। यह साल कभी चौंकाने वाली खबरों से सिहराता दिखा, तो कभी ऐतिहासिक पलों और रिकॉर्डतोड़ कमाई से इंडियन सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले गया। रिश्तों में दरार की अफवाहें, नए रिश्तों की शुरुआत, स्टार किड्स की किलकारियां, बॉक्स ऑफिस के उलटफेर और बड़े कमबैक 2025 जाते-जाते बॉलीवुड की पूरी कहानी लिख गया।

Bollywood news 2025: सैफ अली खान पर हमला: साल की सबसे बड़ी सनसनी

2025 की शुरुआत ही एक झटके के साथ हुई। जनवरी महीने में सैफ अली खान पर उनके ही घर में जानलेवा हमला हुआ। मुंबई के खार इलाके में स्थित उनके अपार्टमेंट में एक अज्ञात व्यक्ति घुस आया और बच्चों के कमरे तक पहुंच गया। बीच-बचाव में सैफ पर कई जगह चाकू से वार हुए। गंभीर हालत में उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ दिनों तक उनका इलाज चला। यह घटना न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि फैंस के लिए भी गहरा सदमा साबित हुई।

Bollywood news 2025

Bollywood news 2025: मेट गाला में शाहरुख खान का इतिहास

मई 2025 में शाहरुख खान ने एक और इतिहास रच दिया। न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला में शामिल होकर वे पहले बॉलीवुड पुरुष अभिनेता बने, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित फैशन इवेंट में शिरकत की। सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किए गए ऑल-ब्लैक आउटफिट और ‘K’ व ‘SRK’ पेंडेंट के साथ किंग खान का लुक दुनियाभर में चर्चा का विषय बना।

Bollywood news 2025

Bollywood news 2025: गोविंदा–सुनीता की अनबन और फिर सुलह

2025 में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता लगातार सुर्खियों में रहा। तलाक की अर्जी, गंभीर आरोप और कोर्ट नोटिस जैसी खबरों ने माहौल गरमा दिया। हालांकि साल के आखिर में गणेश चतुर्थी पर दोनों की साथ में मौजूदगी ने अफवाहों पर विराम लगा दिया। सुनीता का बयान—“मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है”, काफी चर्चा में रहा।

Bollywood news 2025

बॉलीवुड में नए माता-पिता की खुशखबरी
यह साल बॉलीवुड के लिए पेरेंटहुड के लिहाज से भी खास रहा। कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, अथिया शेट्टी केएल राहुल, एमी जैक्सन एड वेस्टविक, इशिता दत्ता वत्सल सेठ, इलियाना डी’ माइकल डोल, अरबाज खान शूरा खान, पत्रलेखा राजकुमार राव और कटरीना कैफ-विक्की कौशल के घर खुशियां आईं। किसी के घर बेटी ने जन्म लिया तो किसी के घर बेटे ने। इन खबरों ने सालभर इंडस्ट्री में सकारात्मक माहौल बनाए रखा।

Bollywood news 2025

बॉक्स ऑफिस पर उलटफेर और रिकॉर्ड
2025 भारतीय सिनेमा के लिए कमाई के लिहाज से बेहद मजबूत साल रहा। छोटे बजट की फिल्मों ने कई बार बड़े स्टार्स की फिल्मों को पछाड़ दिया। वहीं कुछ हाई-बजट फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। इस साल कुल 31 फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री की, जिनमें 26 भारतीय और 5 हॉलीवुड फिल्में शामिल रहीं।

Bollywood news 2025

हर भाषा की फिल्मों का जलवा
हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों को भी दर्शकों ने जमकर सराहा। सैकनिल्क के मुताबिक, 2025 में सभी भाषाओं की लगभग 1570 से ज्यादा फिल्में रिलीज हुईं। कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहा, जिसने इंडियन सिनेमा की वैश्विक ताकत को साबित कर दिया। छावा, ड्रैगन, सितारे जमीन पर, सैयारा, महाअवतार नरसिम्हा, लोका चैप्टर 1, कांतारा चैप्टर 1, धुरंधर जैसी कई फिल्में शामिल है।

स्टार्स के लिए यादगार रहा 2025
अक्षय कुमार, अजय देवगन, मोहनलाल, रजनीकांत, ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी, रश्मिका मंदाना और कई अन्य कलाकारों के लिए यह साल खास रहा। कई सितारों की एक से ज्यादा फिल्में रिलीज हुईं और कुछ ने दमदार वापसी कर अपने करियर को नई दिशा दी।

Bollywood news 2025

Year Ender 2025
Year Ender 2025 बताता है कि यह साल सिर्फ हिट-फ्लॉप का नहीं, बल्कि बदलाव, विविधता और मजबूती का प्रतीक रहा। भारतीय सिनेमा ने साबित किया कि कंटेंट, भाषा और बजट से ऊपर दर्शकों का भरोसा सबसे बड़ा स्टार है। 2025 एक ऐसा अध्याय बनकर विदा हुआ, जो आने वाले वर्षों की कहानी की नींव रख गया।

यह खबर भी पढ़ें: Entertainment Calendar: 2025 की टॉप 10 इंडियन फिल्में घोषित, IMDb ने जारी की सूची, ‘कांतारा’ बनी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में