,

छतरपुर में बोलेरो हादसा: जिला नाजिर के बेटे अमरीश की मौत, दोस्त घायल – शादी की तैयारी चल रही थी

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: बॉबी अली भगवां

छतरपुर: मातगुवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इकारा रोड पर बोलेरो कार पलटने से कलेक्ट्रेट में पदस्थ जिला नाजिर के बेटे अमरीश कोंदर (29) की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमरीश को मृत घोषित कर दिया। राहुल का इलाज अस्पताल में जारी है।

अमरीश न्यू कॉलोनी का निवासी था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिवार के अनुसार उसकी शादी की बातचीत भी चल रही थी। शुक्रवार को वह गौची गांव स्थित अपनी बुआ के घर दादी की तबीयत देखने गया था।

रात करीब साढ़े 7 बजे इकारा रोड पर उनकी बोलेरो (MP16ZC8671) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।शनिवार सुबह जिला अस्पताल में अमरीश का पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार और परिचितों में घटना से गहरा शोक है।

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के