बोकारो पुलिस का बड़ा खुलासा: तीन घरों में हुई चोरी का पर्दाफाश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bokaro Police's big disclosure: Theft in three houses exposed

रिपोर्ट- संजीव कुमार

चार चोर और एक खरीदार गिरफ्तार

बोकारो। कसमार और जारीडीह थाना क्षेत्र में 27 और 28 अगस्त की रात हुए चोरी के मामलों का बोकारो पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसडीपीओ बेरमो की अगुवाई में गठित विशेष टीम ने इस मामले में चार चोर और एक खरीदार को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी रामगढ़ के कोठार गांव के रविदास टोला में रह रहे थे।

राजस्थान से आकर बना रखा था ठिकाना

गिरफ्तार चोर मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं और कई वर्षों से रामगढ़ में रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इनमें से तीन सगे भाई – रवि कुमार खेरवार, अंगरक्षक खेरवार और कोहिनूर खेरवार शामिल हैं। चौथा आरोपी आशुतोष कुमार इन्हीं के मोहल्ले का निवासी है। चोरी के सामान खरीदने वाला अभय कुमार साव भी पुलिस के शिकंजे में आ चुका है।

चोरी का सामान बरामद

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है। बरामदगी में शामिल है –

  • 40 किलो कांसा और पीतल के बर्तन
  • करीब 8.50 ग्राम गलाया हुआ सोना
  • 280 ग्राम गलाया हुआ चांदी
  • 1.62 ग्राम का बजरंगबली का लॉकेट
  • नकद ₹4,500
  • एक लेडीज घड़ी
  • चोरी में इस्तेमाल औजार
  • सफेद रंग की हुंडई कार

योजना बनाकर करते थे चोरी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दिनभर हीरे की मजदूरी (जीरो) करते थे और शाम को मिलकर चोरी की योजना बनाते थे। इसके बाद रात में घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

गिरोह के खिलाफ कई मामले दर्ज

एसपी ने बताया कि तीनों भाइयों के खिलाफ रामगढ़ में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये लोग संगठित गिरोह चलाकर चोरी करते थे और चोरी का सामान स्थानीय खरीदारों को बेच देते थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,