Bokaro News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल ट्रॉफी राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता, झारखंड की खिलाड़ियों का दबदबा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bokaro News national women taekwondo championship

रिपोर्ट- संजीव कुमार

Bokaro News: गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर-पांच बोकारो में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल ट्रॉफी राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देशभर से आई महिला खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन झारखंड की खिलाड़ियों का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला।

Bokaro News: जूनियर, कैडेट और सीनियर वर्ग में रोमांचक मुकाबले

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में जूनियर, कैडेट एवं सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिसमें विभिन्न राज्यों की खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर झारखंड की खिलाड़ियों ने कई भार वर्गों में पदक अपने नाम किए।

Bokaro News: जूनियर वर्ग में झारखंड की शानदार जीत

जूनियर वर्ग के 46 किलोग्राम से कम भार वर्ग में झारखंड की अनुराधा कुमारी और प्रियंका कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया, वहीं ममता कुमारी और तनुजा कुमारी ने रजत पदक हासिल किया।
इसी तरह 49 किलोग्राम से कम भार वर्ग में शकीरा उरांव और अनुष्का कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि श्रेय सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया।

Bokaro News: कैडेट वर्ग में भी खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

कैडेट वर्ग के 51 किलोग्राम से कम भार वर्ग में आंध्र प्रदेश की गार्गी चौधरी और झारखंड की मानवी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं झारखंड की तमन्ना कुमारी और मनीषा कुमारी ने रजत पदक हासिल किया।

खिलाड़ियों ने व्यवस्था पर जताई संतुष्टि

प्रतियोगिता में भाग लेने आई अधिकांश खिलाड़ियों ने आयोजन और व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया। खिलाड़ियों का कहना था कि इस तरह के राष्ट्रीय आयोजनों से उन्हें आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।

मैच के दौरान पक्षपात के आरोप

हालांकि, बिहार की एक खिलाड़ी ने मैच के दौरान अंक निर्धारण में पक्षपात और हेराफेरी के आरोप लगाए। खिलाड़ी का कहना था कि वे राज्य और देश के लिए खेलना चाहती हैं और निष्पक्ष निर्णय की अपेक्षा रखती हैं।

परिजनों और रेफरी की प्रतिक्रिया

खिलाड़ी के साथ आई उसकी मां ने बताया कि वे इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साहित हैं और झारखंड में पहली बार हो रही राष्ट्रीय महिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप की व्यवस्था काफी अच्छी है। वहीं, नेशनल स्तर की एक रेफरी ने कहा कि यदि महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि और सहयोग मिले, तो परिवार भी उन्हें खेल के लिए आगे बढ़ने में पूरा सहयोग करेगा।

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व