ODISHA:डालमिया सीमेंट प्लांट में बॉयलर फटा, फिर क्या हुआ जानें… ?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Boiler burst at Dalmia Cement Plant

खबर ओडिशा के राजगांगपुर स्थित डालमिया सीमेंट प्लांट से है जहां गुरुवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार संयंत्र की लाइन-2 में शाम करीब साढ़े सात बजे बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे से प्लांट में मौजूद आधा दर्जन से अधिक मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं। हादसे में कई मज़दूरों के दबने की भी सूचना है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक अचानक एक कॉल हॉपर नीचे मौजूद रेस्ट शेड पर गिर पड़ा था, जिससे शेड के भीतर मौजूद श्रमिक मलबे के नीचे दब गए थे। मामले की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया था लेकिन 12 घंटे बाद भी दबे हुए तीन श्रमिकों को बाहर नहीं निकाला जा सका है।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

हादसे के बाद से ही मौके पर 4 दमकल गाड़ियां, 3 क्रेन, 4 जेसीबी और 6 एम्बुलेंस तैनात हैं। घटनास्थल पर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

गेट के बाहर इंतजार करते रहे परिजन

वहीं, हादसे में दबे श्रमिकों के परिजन रात से ही लाइन 2 के गेट के बाहर किसी अच्छी खबर का इंतजार कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गेट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

दबे हुए श्रमिकों की हुई पहचान

दबे हुए तीन श्रमिकों की पहचान मधुसूदन कॉलोनी के रंजीत भोल, आईटी कॉलोनी के दशरथी पात्रो और ओसियल ब्लॉक 8 निवासी सुशांत राउत के रूप में हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही ओडिशा पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

इस घटना ने डालमिया सीमेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में फैक्ट्री प्रबंधन के प्रति आक्रोश है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर चिंता जताई जा रही है।

रेस्क्यू टीम पूरी कोशिश कर रही है कि जल्द से जल्द दबे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। प्रशासन ने भी हालात पर नजर रखते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

बॉयलर फटने के कारणों का नहीं चला पता

बॉयलर के फटने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। संयंत्र में हादसे की सूचना स्वजन तक पहुंची, वे तुरंत लाइन-2 के गेट पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिया।

कंपनी प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: नापतौल विभाग को साइनाइड से उड़ने की धमकी, 16 सिलेंडर फटने की दी चेतावनी

Bhopal: प्रदेश की राजधानी भोपाल में नापतौल विभाग को धमकी भरे ईमेल

Bhopal: नापतौल विभाग को साइनाइड से उड़ने की धमकी, 16 सिलेंडर फटने की दी चेतावनी

Bhopal: प्रदेश की राजधानी भोपाल में नापतौल विभाग को धमकी भरे ईमेल

Cuttack: एससीबी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा ICU में भीषण आग, 10 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुःख

Cuttack: ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ की जोरदार टक्कर

Oscars 2026 Winners: ऑस्कर की दौड़ हमेशा ही रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रही

Rohtas में शादी के गिफ्ट में मिला जीवित सांप, दूल्हा हुआ हैरान

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के राजपुर में

IND- BAN Relations: बांग्लादेश-भारत संबंधों में सुधार की उम्मीद, DGFI प्रमुख का दिल्ली दौरा

IND- BAN Relations: फरवरी में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान ने

Pandokhar Mahotsav: स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को पंडोखर सरकार धाम महोत्सव का मिला निमंत्रण

Pandokhar Mahotsav: पंडित श्री गुरु शरण शर्मा (गुरुजी), पीठाधीश्वर श्री पंडोखर सरकार

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. बीजापुर हॉस्टल की 3

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 1 अप्रैल से बदलेगी

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात