BMC Election 2026: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने डाला वोट, लोकतंत्र और NOTA पर रखी राय

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
BMC Election 2026

BMC Election 2026: महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव के तहत गुरुवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वे शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे। मोहन भागवत सुबह लगभग साढ़े सात बजे नागपुर के महल क्षेत्र स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और शांतिपूर्वक मतदान किया।

मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और मतदान को हर नागरिक का कर्तव्य बताया।

BMC Election 2026: लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी: मोहन भागवत

संघ प्रमुख ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं और इसमें भागीदारी हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मतदान के जरिए जनता अपने भविष्य का निर्णय करती है, इसलिए मतदाता को सोच-समझकर योग्य उम्मीदवार का चयन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसी भावना के तहत उन्होंने दिन की शुरुआत वोट डालकर की।

BMC Election 2026: NOTA विकल्प पर क्या बोले संघ प्रमुख

NOTA यानी ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ विकल्प को लेकर मोहन भागवत ने अपनी राय रखते हुए कहा कि इसका अर्थ सभी विकल्पों को अस्वीकार करना होता है। उन्होंने कहा कि यह असहमति जताने का एक तरीका जरूर है, लेकिन किसी भी उम्मीदवार को वोट न देने की बजाय बेहतर है कि मतदाता सोच-समझकर किसी योग्य व्यक्ति का समर्थन करे। उनके अनुसार NOTA यह दर्शाता है कि मतदाता किसी से संतुष्ट नहीं है, लेकिन इससे सकारात्मक नेतृत्व को बल नहीं मिलता।

BMC Election 2026: भैयाजी जोशी ने भी किया मतदान, जनादेश पर दिया जोर

RSS के पूर्व सरकार्यवाह और केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी जोशी भी सुबह मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें जनता के जनादेश से बनती हैं, और यह जनादेश चुनाव के माध्यम से ही व्यक्त होता है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की और कहा कि चुनी हुई सरकार से जनता को उम्मीदें होती हैं, जिन्हें पूरा करना उसका दायित्व है।

BMC Election 2026: बॉलीवुड हस्तियों ने भी निभाया लोकतांत्रिक दायित्व

BMC Election 2026

मुंबई में भी कई स्थानों पर फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियां भी मतदान केंद्रों पर नजर आईं। अभिनेता अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ वोट डालने पहुंचे। इसके अलावा जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी, राकेश रोशन, गुलजार, हेमा मालिनी, तमन्ना भाटिया, जुनैद खान और किरण राव सहित कई सेलेब्रिटीज़ ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह खबर भी पढ़ें: Iran Airspace Closed: ईरान में हालात बिगड़े, एयरस्पेस बंद – एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानों में देरी फ्लाइट्स कैंसल की चेतावनी

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए

प्रतीक यादव के निधन पर CM Yogi ने जताया शोक

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला