,

Iran Airspace Closed: ईरान में हालात बिगड़े, एयरस्पेस बंद – एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानों में देरी फ्लाइट्स कैंसल की चेतावनी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Iran Airspace Closed

BY: Mohit Jain

Iran Airspace Closed: ईरान में लगातार बिगड़ते हालात का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सरकार विरोधी प्रदर्शनों और संभावित सैन्य तनाव के बीच ईरान ने अपना एयरस्पेस आंशिक रूप से बंद कर दिया है। इसके चलते भारतीय विमानन कंपनियों एअर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और उड़ानों में देरी व रद्द होने की चेतावनी दी है।

Iran Airspace Closed: वैकल्पिक रूट से संचालित हो रहीं उड़ानें: एअर इंडिया

Iran Airspace Closed

एअर इंडिया ने गुरुवार को जारी एडवाइजरी में कहा कि ईरान के एयरस्पेस बंद होने के बाद इस क्षेत्र से गुजरने वाली उसकी उड़ानें अब वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे उड़ानों में देरी हो सकती है।
एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

कुछ उड़ानें रद्द, यात्रियों को दी गई सलाह

एअर इंडिया ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन उड़ानों का रूट बदलना संभव नहीं है, उन्हें कैंसल किया जा रहा है। कंपनी ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान का फ्लाइट स्टेटस जरूर जांच लें।
एयरलाइन ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इंडिगो की भी एडवाइजरी, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित

Iran Airspace Closed

एअर इंडिया के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने भी ईरानी एयरस्पेस बंद होने को लेकर ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने कहा कि ईरान द्वारा अचानक एयरस्पेस बंद किए जाने से उसकी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
एयरलाइन ने यात्रियों को अपनी वेबसाइट पर जाकर लचीले रीबुकिंग विकल्पों की जानकारी लेने की सलाह दी है।

ईरान में 18 दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन

गौरतलब है कि ईरान में बीते 18 दिनों से सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं और सुरक्षा बलों की कार्रवाई में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने के दावे किए जा रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हालात को देखते हुए ईरान ने देश में मार्शल लॉ भी लागू कर दिया है।

Iran Airspace Closed: एयरस्पेस बंद करने का फैसला, बढ़ सकता है सम

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ईरान ने आधिकारिक अनुमति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को छोड़कर बाकी सभी उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह प्रतिबंध स्थानीय समयानुसार शाम 7:30 बजे तक लागू बताया गया है, हालांकि हालात के मद्देनजर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

Iran Airspace Closed: यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

ईरान में जारी राजनीतिक अस्थिरता और संभावित सैन्य तनाव के बीच भारत सरकार और विमानन कंपनियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले एयरलाइन की एडवाइजरी और फ्लाइट अपडेट पर नजर रखें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan को अस्पताल से लाया गया अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक