चंडीगढः केंन्द्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में अब बीजेपी का राज आ गया है। दरअसल मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत हुई और बीजेपी की हरप्रीत कौर को मेयर के पद पर चुन लिया गया है। जानकारी के मुताबिक मेयर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को 19 वोट मिले। क्रॉस वोटिंग के चलते हरप्रीत कौर मेयर चुना गया है।
ऐसे समझे समीकरण
चंडीगढ़ में महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पदों के लिए चुनाव आज 30 जनवरी को होना तय था। चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा सदस्यों की संख्या 16 हो गई थी। नगर निगम में कांग्रेस के पार्षदों की संख्या 6 और आम आदमी पार्टी के पार्षदों की संख्या 13 थी। इसके अलावा चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी को भी नगर निगम के पदेन सदस्य के तौर पर मतदान करने का अधिकार प्राप्त था। आप और कांग्रेस, गठबंधन के तहत मेयर का चुनाव लड़ा था।
सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्त किया था पर्यवेक्षक
पिछली बार चुनाव में हुए विवाद को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत) जयश्री ठाकुर को चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। कोर्ट ने मेयर चुनाव की कार्यवाही पर्यवेक्षक की उपस्थिति में करने को कहा था और साथ ही चुनाव की वीडियोग्राफी करने को भी कहा था।
#WATCH | BJP candidate Harpreet Kaur Babla wins the Chandigarh Mayor elections. pic.twitter.com/B4CcRqL8Yk
— ANI (@ANI) January 30, 2025
जेके सीमेंट फैक्ट्री प्लांट में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत….यह भी पढ़े