बीजेपी का कांग्रेस पर हमला: सर्जिकल स्ट्राइक पर चन्नी के बयान के बाद आरोपों की बौछार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए गए बयान ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। चन्नी के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस बार-बार ऐसे बयान देकर न सिर्फ पाकिस्तान को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है, बल्कि भारतीय सेना के साहस और बलिदान का अपमान भी कर रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस कार्यसमिति अब पाकिस्तान की कार्यसमिति जैसी हो गई है। जब पूरा देश सर्जिकल स्ट्राइक को सेना की बहादुरी मानता है, तब कांग्रेस उसके अस्तित्व पर सवाल उठाती है।”

पात्रा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के हवाले से दावा किया कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता गुपचुप तरीके से पाकिस्तान गए थे और वहां 15 दिन तक इस्लामाबाद में रहे। उन्होंने यह भी कहा कि उस नेता के बच्चों की नागरिकता भी भारत की नहीं है। पात्रा ने सवाल उठाया कि कांग्रेस पार्टी को पाकिस्तान से इतनी हमदर्दी क्यों है?

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह पाकिस्तान समर्थक बन गई है। “कभी राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं, तो कभी सिद्धारमैया पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई का विरोध करते हैं,” पूनावाला ने कहा। उन्होंने कांग्रेस पर यह भी आरोप लगाया कि वह लगातार भारतीय सेना का मनोबल गिराने की कोशिश कर रही है।

चन्नी का बयान क्या था?

चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि पुलवामा हमले में 40 जवानों की शहादत के बाद सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक का दावा किया, लेकिन आज तक किसी को यह नहीं पता कि हमला कहां हुआ था और पाकिस्तान में क्या नुकसान हुआ। उन्होंने सवाल किया, “अगर हमारे देश में बम फेंका जाता है, तो क्या हमें नहीं पता चलेगा? फिर सर्जिकल स्ट्राइक का कोई प्रमाण क्यों नहीं दिखा?”

भारत का पहला AI डेटा सेंटर पार्क छत्तीसगढ़…यह भी पढ़े

4 मई 2025 राशिफल: जानें अपनी राशि का दैनिक भविष्यफल

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के