,

Bilaspur में पुलिस की बड़ी कार्यवाही , 245 किलो गांजा किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार

https://swadeshlive.com/bilaspur-police-seized-ganja-245-kg/

REPORT BY : RAKESH MISHRA

BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रतनपुर पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस कार्यवाही के दौरान 245 किलो गांजा बरामद किया है । साथ ही, आवागमन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कार को भी जब्त कर लिया है।

bilaspur

Bilaspur: 245 किलो गांजा जब्त

सूचना के मुताबिक , रतनपुर थाना और ACCU की टीम ने कार्यवाही करते हुए नेशनल हाईवे के नवापारा चौक पर भेड़ी मुड़ा के पास कटघोरा की ओर से आ रही एर्टिगा कार को रोका। जांच के दौरान कार से 245 किलो गांजा बरामद किया गया । जिसकी कीमत 1 करोड़ 22 लाख रुपए बताया जा रही है।

Bilaspur: 1आरोपी गिरफ्तार ,1 फरार

पुलिस को सूचना मिली थी कि, दो गाड़ियों से गांजा ले जाया जा रहा है। कार्रवाई में एक कार पकड़ी गई, जबकि दूसरी कार में सवार तस्कर फरार हो गए। पुलिस देर रात तक पकड़े गए आरोपी से दूसरी गाड़ी के बारे में पूछताछ करती रही। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…