,

बिल लाओ–इनाम पाओ’ योजना: सीएम धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित, उपभोक्ता-व्यापारियों का विश्वास हुआ मजबूत

- Advertisement -
Ad imageAd image
bil-lao-inam-pao-yojana-lucky-draw-winners-awarded-trust-and-transparency

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिल लाओ–इनाम पाओ’ योजना के विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापारिक माहौल और उपभोक्ता जागरूकता को नई दिशा मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों ने समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से व्यापारी वर्ग में नए विश्वास का संचार किया है। इसका प्रत्यक्ष लाभ प्रोत्साहन, प्रॉफिट और प्रोडक्शन के रूप में सामने आया है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि राजस्व वृद्धि सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि यह प्रदेश के समग्र विकास का आधार है।

मुख्यसेवक सदन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ‘बिल लाओ–इनाम पाओ’ योजना के तहत लकी ड्रॉ विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस योजना को प्रदेश सरकार द्वारा उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने, व्यापारी–ग्राहक संबंधों में पारदर्शिता लाने और बाजार में विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि यह योजना उपभोक्ताओं को खरीदारी का प्रमाण सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करती है, वहीं व्यापारी वर्ग को निष्पक्ष कर प्रणाली के प्रति संवेदनशील बनाती है।

मुख्यमंत्री धामी ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि इस योजना ने व्यापार, टैक्स और ट्रांजैक्शन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया है। आने वाले समय में योजना को और व्यापक स्वरूप देने की तैयारी भी की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इससे लाभान्वित हो सकें।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर