Bijapur News: 34 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की ‘पूना मारगेम’ योजना का दिखा असर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bijapur News naxal surrender

रिपोर्ट: कुशल चोपड़ा

Bijapur News: बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पूना मारगेम’ जनकल्याण योजना और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कुल 34 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 84 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले सभी 34 नक्सली फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगजनी और अन्य गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। इन नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है।

यह आत्मसमर्पण सीआरपीएफ डीआईजी बी.एस. नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।

Bijapur News: आंकड़े बता रहे हैं नक्सल विरोधी अभियान की मजबूती

पुलिस ने बताया कि वर्ष 2024 से अब तक कुल 824 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वहीं, इसी अवधि में 1079 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 220 माओवादी अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए हैं। ये आंकड़े क्षेत्र में चल रहे सघन नक्सल विरोधी अभियानों की प्रभावशीलता को दर्शाते हैं।

Bijapur News: आत्मसमर्पण करने वालों को प्रोत्साहन राशि

आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को शासन की नीति के तहत 50-50 हजार रुपये की नगद सहायता राशि प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी पुनर्वास योजना के अंतर्गत उन्हें रोजगार, आवास और सामाजिक पुनर्स्थापन से जुड़ी सुविधाएं दी जाएंगी।

डॉ. जितेन्द्र यादव, एसपी, बीजापुर, बी.एस. नेगी, डीआईजी, बीजापुर रेंज, पुलिस प्रशासन का कहना है कि सरकार की विकास योजनाएं, संवाद और पुनर्वास नीति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और आने वाले समय में और भी नक्सली हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ेंगे।

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. बजट 2026: वन

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 1. बैतूल में प्रसूता

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी