बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी का लाल पानी प्रभावित गांवों का दौरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bijapur MLA Vikram Mandavi visits red water affected villages

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने बेरूदी नदी के लाल पानी और एनएमडीसी ब्लास्टिंग से प्रभावित दर्जनों गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधानसभा में मुद्दा उठाने और समाधान नहीं होने पर आंदोलन का दिया आश्वासन।

बीजापुर में लाल पानी से तबाही, विधायक विक्रम मंडावी ने किया प्रभावित गांवों का दौरा

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लाल पानी और एनएमडीसी की ब्लास्टिंग से त्रस्त ग्रामीणों की पीड़ा सुनने के लिए शुक्रवार को विधायक विक्रम मंडावी ने करका, हिरोली, डुमरीपालनार, पुसनार समेत एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया। उन्होंने सैकड़ों ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

बेरूदी नदी में मिल रहा खदान का दूषित पानी, ग्रामीणों की फसलें और मवेशी प्रभावित

ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि बैलाडीला पहाड़ी से निकलने वाली बेरूदी नदी में एनएमडीसी खदानों का दूषित पानी मिल रहा है, जिससे पानी लाल रंग में तब्दील हो गया है। इस “लाल पानी” ने दर्जनों गांवों के गरीब आदिवासी किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया है। साथ ही मवेशी भी यह जहरीला पानी पीकर मर रहे हैं, परंतु अब तक किसी भी ग्रामीण को मुआवजा नहीं मिला है।

एनएमडीसी ब्लास्टिंग से मकानों को नुकसान, जानमाल पर खतरा

डुमरीपालनार के ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि एनएमडीसी द्वारा की जाने वाली नियमित ब्लास्टिंग से उनके मकानों की दीवारों से पत्थर और धूल गिर रही है, जिससे जानमाल को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार शासन, प्रशासन और एनएमडीसी प्रबंधन से शिकायत की, पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे अब ग्रामीणों में एनएमडीसी को लेकर गहरा रोष है।

ग्रामीणों की मांगें: अस्पताल, नौकरी और मुआवजा

ग्रामीणों ने विधायक के सामने निम्नलिखित मांगें रखीं:

हिरोली गांव में एक सर्व-सुविधायुक्त अस्पताल की स्थापना

प्रभावित परिवारों के एक-एक सदस्य को नौकरी

लाल पानी और ब्लास्टिंग से हुए नुकसान का सर्वे

उचित मुआवजा प्रदान किया जाए

विधायक ने दिया आश्वासन, जरूरत पड़ी तो आंदोलन

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि लाल पानी और ब्लास्टिंग की समस्या गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा,

“सरकार और एनएमडीसी प्रबंधन को इस दिशा में तुरंत कार्य करना चाहिए। मैं स्वयं विधानसभा और संबंधित विभागों में इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाऊंगा।”

विधायक ने भरोसा दिलाया कि अगर सरकार और एनएमडीसी ने ग्रामीणों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो वे प्रभावित ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने यह भी मांग की कि प्रभावित गांवों में एक सर्वे कराया जाए और नुकसान के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाए।

Opium Cultivation Controversy: अफीम की खेती को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

Opium Cultivation Controversy: कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस रायपुर।

Drug Seizure Raipur: नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही, 6.4 किलो गांजा जब्त

Drug Seizure Raipur: शातिर तस्कर की पत्नी को रंगे हाथों गिरफ्तार रायपुर।

Woman Postmortem Worker: गरियाबंद की सरस्वती सहानी बनी साहस की मिसाल

Woman Postmortem Worker: पुरुषों के पीछे हटने पर सरस्वती ने उठाई जिम्मेदारी

Opium Cultivation Controversy: काँकेर में कांग्रेस का भाजपा पर हमला

Opium Cultivation Controversy: कांग्रेस नेता राजेश तिवारी ने प्रेसवार्ता में उठाए सवाल

JHARKHAND : निमडीह में सड़क किनारे मिले युवक के शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका

JHARKHAND : निमडीह क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई

UTTARAKHAND : भारत की जीत के लिए नैनीताल में खेल प्रेमियों की प्रार्थना

रिपोर्टर: भुवन सिंह ठठोला UTTARAKHAND : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले

Mahtari Vandan Yojana: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ओडिशा के लिए रवाना

Mahtari Vandan Yojana: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माताओं को दी बधाई रायपुर।

Gorakhapali Dispute: मारपीट में घायल कोटवार की मौत, गांव में तनाव बढ़ा

Gorakhapali Dispute: बिलासपुर में इलाज के दौरान कोटवार ने तोड़ा दम Gorakhapali

TOP 10 UP: उत्तर प्रदेश की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

TOP 10 UP: उत्तर प्रदेश में आज राजनीति, विकास, मौसम और सामाजिक

Chhattisgarh : रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Chhattisgarh : रायपुर राजधानी में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ प्रशासन

TOP 10 CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

TOP 10 CG: छत्तीसगढ़ में आज कई अहम घटनाएँ सुर्खियों में रहीं।

TOP 10 MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 MP: मध्य प्रदेश में आज कई महत्वपूर्ण घटनाएँ और फैसले