बीजापुर; 41 माओवादियों ने हथियार छोड़े, मुख्यधारा में लौटे, नया जीवन किया शुरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
bijapur-41-maoist-surrender-return-mainstream-1-crore-bounty

रिपोर्ट- कुशाल चोपड़ा

बीजापुर; राज्य सरकार की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति और शांति संवाद पर आधारित रणनीति ने दक्षिण बस्तर में बड़ा असर दिखाया है। बुधवार को 41 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापसी की। इनमें से 12 महिला और 29 पुरुष माओवादी शामिल हैं, जिन पर कुल 1 करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों में साउथ सब जोनल ब्यूरो के 39 माओवादी शामिल हैं। साथ ही डीकेएसजेडसी (DKSZC), तेलंगाना स्टेट कमेटी, धमतरी–गरियाबंद–नुआपाड़ा डिवीजन से जुड़े कई सक्रिय सदस्य भी मुख्यधारा में लौटे हैं।

माओवादी संरचना के अहम चेहरे

  • इन 41 कैडरों में PLGA बटालियन नंबर-01 एवं विभिन्न कंपनियों के 05 सदस्य
  • ACM—03- प्लाटून व एरिया कमेटी पार्टी सदस्य—11
  • PLGA सदस्य—02, मिलिशिया प्लाटून कमांडर—04
  • मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर—01, मिलिशिया सदस्य—06
  • विभिन्न RPC के जनताना सरकार अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य, DAKMS, KAMS—कुल 09

ये सभी वे कैडर हैं जिन्होंने वर्षों तक बंदूक और हिंसक विचारधारा के साथ काम किया, लेकिन अब लोकतांत्रिक व्यवस्था में जीवन शुरू करने का संकल्प लिया है।

पुनर्वास की राह — 50 हजार की तत्काल आर्थिक सहायता

राज्य सरकार की नीति के तहत प्रत्येक आत्मसमर्पणकर्ता को ₹50,000 की तत्काल पुनर्वास सहायता प्रदान की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वावलंबी जीवन की ओर ले जाना है। पुलिस, सुरक्षा बलों, स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की भागीदारी ने बीजापुर—दक्षिण बस्तर क्षेत्र में भय और हिंसा की संस्कृति को, संवाद और विकास की संस्कृति में बदलने में बड़ी सफलता दिखाई है। यह सामूहिक प्रयास क्षेत्र में स्थायी शांति की मजबूत नींव साबित हो रहा है।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने अपील की है कि “छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति लगातार माओवादियों को आकर्षित कर रही है। आत्मसमर्पण करने वालों के परिजन भी चाहते हैं कि वे सामान्य जीवन जिएं। भ्रामक और हिंसक विचारधाराओं को त्यागें और निर्भय होकर समाज से जुड़ें। शासन की ‘पूना मारगेम नीति’ उनके भविष्य को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्वावलंबी बनाएगी।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल