,

बीजापुर: अबूझमाड़ मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर

Bijapur: 27 Naxalites killed in Abujhmad encounter

2 जवान शहीद – ब्लॉक भैरमगढ़ थाने में दी गई श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए, वहीं दो वीर जवान शहीद हो गए।

शहीद जवानों की पहचान जिला नारायणपुर के ग्राम भटबेड़ा निवासी खोटलूराम कोर्राम और बीजापुर जिले के ग्राम पुलादी निवासी राकेश हेमला के रूप में हुई है।

आज बीजापुर जिले के ब्लॉक भैरमगढ़ थाना परिसर में शहीद जवान राकेश हेमला को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा भी शामिल हुए। उन्होंने नम आंखों से वीर जवान को अंतिम विदाई दी और कहा,

“प्रदेशवासियों की सुरक्षा के लिए हमारे जवानों का यह सर्वोच्च बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। हम उनके साहस और समर्पण को नमन करते हैं।”

गागड़ा ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, शहीद का परिवार और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान तेज कर दिया है और लगातार कार्रवाई जारी है।
यह मुठभेड़ राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की नक्सल उन्मूलन की नीति की दिशा में एक अहम सफलता मानी जा रही है।

आज का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल (24 मई 2025)

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…