सरलता, निश्चलता, क्षमता और योग्यता के बल पर संपूर्ण भारत में बिहारवासीयों ने बनाई अपनी पहचान: CM डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Biharis have made their mark across India on the strength of their simplicity, steadfastness, capability and competence: CM Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वांचल और पूर्वोत्तर के अद्भुत छठ महापर्व की प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएं और बधाइयां देते हुए कहा कि छठ मैया का महापर्व वैज्ञानिक पद्धति आधारित होकर सूर्य और जल की उपासना का पर्व है। भगवान सूर्यनारायरण सम्पूर्ण सृष्टि को ऊर्जा देकर सृष्टि का संचालन करते है, वही जल से ही जीवन की उत्पत्ति हुई है। छट व्रत हमें आत्म नियंत्रण, संयम और आत्मबल प्रदान करता है। अस्त और उदय होते हुए सूर्य का पूजन करने वाले इस पर्व की बात ही निराली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय स्थित विक्रम सरोवर पर मंगलवार को आयोजित छठ पूजन में शामिल होने के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की बिहार भारत की दिशा तय करता है। बिहार पर परमात्मा का विशेष आशीर्वाद है। बिहार बुद्ध और महावीर की भूमि भी है, जिन्होंने अपने ज्ञान से देश ही नहीं संपूर्ण दुनिया को दिशा प्रदान है।  सबसे ज्यादा आईएएस, आईपीएस किसी राज्य से निकलते हैं तो वह बिहार है। सरलता, निश्चलता, क्षमता और योग्यता के बल पर संपूर्ण भारत में बिहारवासी अपनी पहचान बनाते है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की मध्यप्रदेश से बिहार का संबंध आदिकाल से रहा है। मध्यप्रदेश को नदियों का मायका कहा गया है। शिप्रा मैया का जल बिहार तक चंबल मैया, यमुना मैया और गंगा मैया के माध्यम से पहुंचता है। अमरकंटक से निकली सोन नदी गंगा मैया के माध्यम से बिहार पहुंचकर वहां समृद्धि फैलाती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की माताओं और बहनों द्वारा देश , प्रदेश और परिवार की समृद्धि के लिए छठी मैया का व्रत रखा जाता है। माताओं और बहनों का त्याग कुटुंब और परिवार की एकता को कायम रखता है। हमारी संस्कृति मातृ शक्ति आधारित संस्कृति है, हमारे देश को “भारत माता” माना गया है। माताएं और बहनें अपने परिवार में सभी कष्ट सहकर भी पूरे परिवार की सेवा कर मंगल की कामना करती है। माताएं और बहने सबसे बड़ी योद्धा होती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की एकता में सभी पर्व और त्यौहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। माता और बहनों का त्याग ही हमारे देश को “अखंडता” और “अनेकता में एकता” के सूत्र में पिरोता है। कुटुंब परंपरा का यह पर्व लाखों सालों से चलता आया है। छठ मैया का यह पर्व माता सीता से भी जुड़ता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है। वही सीतामढ़ी में भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 800 करोड़ की लागत से भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। माता सीता का जीवन संपूर्ण भारत के लिए प्रेरणा स्त्रोत है वो राजकुमारी होकर भी वन में गई। राम राज्य की अवधारणा भी माता सीता के संकल्प से पूर्ण हुई।

उज्जैन स्थित विक्रम सरोवर पर मिथिला घाट निर्माण की दी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विक्रम सरोवर पर छठ पूजन किया और श्रद्धालुओं से चर्चा कर छठ महापर्व की मंगलकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की विक्रम सरोवर सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम सरोवर पर मिथिला घाट के निर्माण की घोषणा की।

कार्यक्रम में विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

आगरा: होटल की पहली मंज़िल से गिरी युवती, मची भगदड़ — दो लोग हिरासत में

Report: Kareem Khan आगरा: सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम स्थित आर.वी. लोधी

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, CM सोरेन को दिया पुत्र के विवाह समारोह का न्योता

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री

सरकार की सफलता कर्मचारियों के सहयोग के बिना संभव नहीं : CM डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सरकार की सफलता कर्मचारियों

बेमेतरा कलेक्ट्रेट में शराबी ने किया ड्रामा, महकमे में मचा हड़कंप, जांच के निर्देश

रिपोर्ट- संजू जैन, एडिट- विजय नंदन बेमेतरा: बेमेतरा के संयुक्त कार्यालय में

लोक-संस्कृति का महाकुंभ ‘रत्नावली महोत्सव’ शुरू, CM सैनी ने किया भव्य शुभारंभ

महोत्सव हमारी जड़ों को पुनर्जीवित करने वाला मंच: CM सैनी रिपोर्ट- अंकुर

बड़ी खबर – बिहार बीटीएससी ने निकाली 4654 भर्तियाँ

BY: Yoganand Shrivastva बिहार: तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने युवाओं के लिए

जिला अस्पताल में हंगामा, सिविल सर्जन पर आउटसोर्स महिला कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: गिर्राज बौहरे भिण्ड: जिला अस्पताल भिण्ड में उस समय हंगामा मच

बहुआयामी होगा प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस समारोह

पहली बार मैपकॉस्ट विशेष भूमिका में, ड्रोन-शो होगा अब तक का विशाल

फ़िरोज़ाबाद: बाइक चला रहे युवक के साथ-साथ दौड़ रही थी मौत, अचानक बाइक रोकी और फिर ….!

रिपोर्ट- प्रेमपाल सिंह, एडिट- विजय नंदन फ़िरोज़ाबाद: जिले के शिकोहाबाद में सोमवार

शहनाज गिल को क्यों लेनी पड़ रही है थेरेपी? नेम-फेम के बाद भी नहीं मिल रहा सुकून

BY: Yoganand Shrivastva बिग बॉस 13 की लोकप्रिय कंटेस्टेंट और जानी-मानी एक्ट्रेस

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: एयर इंडिया की बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

BY: Yoganand Shrivastva नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर मंगलवार

रायपुर: पूर्व महापौर एजाज ढेबर का बीजेपी पर हमला, बोले 10 महीने बाद भी नगर निगम बॉन्ड को नहीं मिली मंजूरी

रिपोर्ट: प्रविंस मनहर, एडिट- विजय नंदन रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में

कांकेर: जेल प्रहरियों की गुंडागर्दी! ढाबा कर्मचारी को लात-घूंसों से पीटा, CCTV फुटेज वायरल

रिपोर्ट- प्रशांत जोशी, एडिट- विजय नंदन कांकेर: कांकेर में जेल प्रहरियों की

पत्नी के प्रेमी संग फरार होने से आहत वकील ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

रिपोर्ट: दुष्येंद्र कुमार उत्तर प्रदेश : बरेली जिले से एक दर्दनाक मामला

ब्रेकिंग न्यूज़: इंदौर में किन्नर ब्लैकमेलिंग कांड – दो कथित पत्रकार फरार, पुलिस ने बढ़ाया इनाम

Report: Devendra Jaiswal इंदौर। पढ़रीनाथ थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर ब्लैकमेलिंग

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज की शुरुआत कल से

वनडे के बाद अब टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगी टी20 मुकाबलों

स्कूल की बदहाली उजागर होने पर शिक्षिका का हंगामा, गेट बंद कर रोकी कवरेज

Report: Ram yadav रायसेन। प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में करोड़ों रुपये