बिहार: जेडीयू ने नीतीश कुमार को सौंपा नेतृत्व, सम्राट चौधरी बीजेपी विधायक दल के नेता, आज गठबंधन नेता का भी चुनाव, कल मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bihar: JDU hands over leadership to Nitish Kumar, Samrat Chaudhary becomes leader of BJP legislative party, election of alliance leader today, swearing-in ceremony of Chief Minister tomorrow

by: vijay nandan

पटना: बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज है। बैठकों के दौर के बीच, सत्तारूढ़ गठबंधन ने नेतृत्व का चुनाव कर लिया है।

जेडीयू ने नीतीश कुमार को सौंपा नेतृत्व

मुख्यमंत्री आवास पर हुई जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही, वह अपने अगले कार्यकाल के लिए तैयार हैं।

भाजपा विधायक दल ने चुना नया नेता

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने भी अपनी अहम बैठक पूरी कर ली है। इस बैठक में सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को उप नेता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई सरकार के गठन से ठीक पहले भाजपा का यह नेतृत्व चुनाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एनडीए विधायक दल की बैठक

गठबंधन के नेता के औपचारिक चुनाव के लिए आज शाम 3:30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) विधायक दल की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में एनडीए के सभी 202 नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे। इसमें नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, चिराग पासवान, संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा और विजय सिन्हा सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में औपचारिक रूप से गठबंधन के नेता का चुनाव किया जाएगा।

शपथ ग्रहण की तैयारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने रिकॉर्ड 10वें कार्यकाल के लिए गुरुवार को सुबह 11:30 बजे गांधी मैदान में शपथ लेंगे।
इस ऐतिहासिक समारोह के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े राष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होंगे।

राजनीतिज्ञों के अलावा, पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं, वैज्ञानिकों, साहित्यकारों और विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों को भी समारोह में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। इसके साथ ही नई एनडीए सरकार बनाने में सबसे ज्यादा योगदान देने वाली आधी आबादी यानि महिलाओं को भारी संख्या में आमंत्रित किया है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 10 अप्रैल 2026 का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार कई

NadiJodoYojana : मध्यप्रदेश में सिंचाई क्रांति, नदी जोड़ो परियोजनाओं से बदल रही किसानों की तकदीर

NadiJodoYojana : भोपाल, मध्यप्रदेश में नदी जोड़ो परियोजनाओं के जरिए कृषि क्षेत्र

Madhya Pradesh : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने 90 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

Madhya Pradesh : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती

Elections in Assam : असम में चुनाव, पवन-हिमंता में सियासी तनाव

Elections in Assam असम विधानसभा चुनाव-2026 से पहले राजनीतिक माहौल तेजी से

Gas Supply Crisis : मसूरी में गैस संकट पर हंगामा, एजेंसी पर कालाबाजारी के आरोप

Gas Supply Crisis : इंडेन गैस एजेंसी के बाहर व्यापारियों का प्रदर्शन,

Jamtara : स्टेशन रोड पर बाइक चोरी की कोशिश नाकाम, लोगों ने चोर को रंगे हाथ दबोचकर भेजा जेल

Report: Ratan kumar Jamtara जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में स्थानीय

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आरोपी फरार

Road Accident : NH-130A पर हादसा, मध्यप्रदेश के डिंडोरी निवासी युवक ने