बिहार चुनाव: NDA में सीट बंटवारे का संस्पेंस खत्म, बराबर पर JDU-BJP, पासवान, मांझी और कुशवाह भी संतुष्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bihar Elections: Seat-sharing suspense ends in NDA, JDU-BJP tied, Paswan, Manjhi and Kushwaha satisfied

महागठबंधन में सीटों का ऐलान कल संभव

report- vijay nandan

दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला फाइनल हो चुका है। कुल 243 सीटों में से 101 बीजेपी, 101 जेडीयू के खाते में गई है। जबकि 29 सीटें पासवान को मिली हैं। हम (HAM) को 6 सीटें,
आरएलएसपी (कुशवाहा) को भी 6 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है।

2020 में अकेले उतरे थे चिराग पासवान

जहां 2020 में अलग-अलग राह चलने वाले दल इस बार एक ही मंच पर आ गए हैं, वहीं पुराने विरोधी अब सहयोगी बन चुके हैं। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने 135 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। उस वक्त चिराग पासवान ने जेडीयू के खिलाफ मोर्चा खोला था, लेकिन बीजेपी के उम्मीदवारों के खिलाफ सीधे तौर पर नहीं लड़े। हालांकि, नतीजों में पार्टी को केवल एक सीट पर ही जीत मिल पाई थी। इसके बाद जून 2021 में पार्टी में बड़ा विभाजन हुआ, पशुपति पारस के नेतृत्व में बनी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) जबकि चिराग पासवान की पार्टी रही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब 2025 के चुनाव में चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) एनडीए का हिस्सा है, जबकि पशुपति पारस की पार्टी महागठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है।

कुशवाहा भी लौटे एनडीए में

2020 के विधानसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) ने 99 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। उस समय उन्होंने महागठबंधन से अलग होकर एक नया गठबंधन बनाया था। ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट (GDSF), जिसमें बसपा, सजद(डेमोक्रेटिक) और कुछ छोटे दल शामिल थे।

हालांकि, पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। अब 2025 में उपेंद्र कुशवाहा ने अपना नया संगठन राष्ट्रीय लोक मोर्चा बनाया है और वह एनडीए में शामिल हो चुके हैं। जहां 2020 में चिराग और कुशवाहा दोनों ने एनडीए से अलग रास्ता चुना था, वहीं 2025 के चुनाव में दोनों फिर से एनडीए के भरोसे मैदान में हैं। नीतीश कुमार और बीजेपी के साथ इन दोनों नेताओं का आना एनडीए के जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को और मजबूत करता दिख रहा है।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप