बिहार चुनाव 2025: पहले चरण की वोटिंग में चौंकाने वाले संकेत, लंबी-लंबी कतारों वाली तस्वीरें क्या कह रही हैं ?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bihar Elections 2025: Shocking signs in the first phase of voting, what do the pictures of long queues say?

concept: rp shriwastav, by: vijay nandan

पटना: बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से पहले चरण में 121 सीटों पर आज शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। बिहार के चुनावी इतिहास को देखें तो 25 साल बाद मतदाताओं ने दिल खोलकर कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया है। पहले चरण की वोटिंग के दौरान ग्राउंड जीरो पर हमारे संवाददाताओं ने चुनाव के रुख का गुणा भाग किया तो सबसे चौंकाने वाले संकेत सामने आए हैं. चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक शाम 5 बजे तक वोटिंग का आंकड़ा 60 प्रतिशत से ऊपर है, लेकिन माना जा रहा है कि पहले चरण में मतदान का प्रतिशत 65 फीसदी को क्रास कर जाएगा। खास बात ये है कि पहले चरण में पोलिंग बूथ के बाहर लंबी-लंबी कतारों में बढ़चढ़ कर महिलाओं को अपनी बारी का इंतजार करते देखा गया। ये संकेत बिहार के चुनाव परिणाम की दशा और दिशा तय करने वाला माना जा रहा है।

कतार में बारी का इंतजार करते देखे गए युवा

मुजफ्फरपुर जिले में पहली बार युवाओं में मतदान के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया। इसी तरह से अन्य जिलों के पोलिंग बूथ पर भी युवाओं की लंबी-लंबी लाइन देखी गई। जिससे मतदान के प्रतिशत में इजाफा हुआ है।

गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने बढ़त हासिल करते हुए एनडीए की 55 सीटों के मुकाबले 63 सीटें हासिल की थी, लेकिन क्या इस बार महागठबंधन पिछली सफलता को दोहरा पाएगी ये 14 नवंबर को साफ होगा। क्या इस बार के चुनाव में इतिहास खुद को दोहरा पाएगा ये भी सवाल है, क्योंकि पटना समेत जिन विधानसभा सीटों पर आज मतदान हुआ है, वो सीटें अक्सर बिहार की राजनीति की दशा और दिशा तय करती रही हैं। पहले चरण में कई मंत्रियों के साथ-साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और आरजेडी से अलग हुए उनके भाई तेज प्रताप की किस्मत भी तय होगी तो वहीं चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर (PK) की जन सुराज पार्टी को इस चुनाव में बड़ा फैक्टर बताया जा रहा है, क्या वो कोई कमाल दिखा पाएंगे, ये भी देखना होगा। पहले चरण की मुख्य सीटों में राघोपुर सीट भी शामिल है, जहां पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव हैट्रिक लगाने की उम्मीद कर रहे हैं तो वहीं तारापुर सीट से उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी भी जीत की आस लगाए बैठे हैं।

वादे बनें मतदाताओं के इरादे या आधी आबादी को रोजगार गारंटी

इस चुनाव में लोकलुभावन वादे चलेंगे या फिर एनडीए सरकार द्वारा शुरू की गई, विकास योजनाओं का जादू चलेगा ये देखना भी दिलचस्प होगा। एनडीए ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार रुपए देने का मास्टर स्ट्रोक पहले ही खेल दिया है। क्या पहले चरण के मतदान में महिलाओं के अधिक से अधिक संख्या में वोटिंग में हिस्सा लेना, इस योजना का सकारात्मक संकेत है। युवाओं का मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना क्या रोजगार के मुद्दे की तरफ इशारा है, लेकिन इन बड़े संकेतों पर और चुनाव प्रचार में उछाले जा रहे तमाम मुद्दों पर मुहर तो 14 नवंबर को ही लगेगी, जब बिहार के चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई