Bihar Election Result 2025: बिहार में चला योगी फैक्टर, 31 सीटों पर प्रचार, 25 पर NDA की बढ़त जोरदार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bihar Election Result 2025: Yogi factor prevails in Bihar, campaigning on 31 seats, NDA leads strongly on 25

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्टार प्रचार, NDA को मिला जीत का उपहार

by: vijay nandan

लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ओर से जिन स्टार प्रचारकों ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी, उनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम सबसे ऊपर रहा। चुनाव अभियान के दौरान योगी ने महज़ 10 दिनों में 31 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। कहीं जनसभा, कहीं रोड शो और कई जगहों पर पैदल मार्च के जरिए उन्होंने बीजेपी और एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे। सबसे खास बात, जिन ज्यादातर सीटों पर योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी रही, उन क्षेत्रों में रुझानों में बीजेपी और एनडीए उम्मीदवार मजबूत बढ़त लिए हुए नज़र आ रहे हैं। कई सीटों पर रूझानों में बढ़त जीत में तब्दील होती जा रही है।

सीएम योगी का स्टार प्रचार, 10 दिनों में 31 सीटों पर धमाकेदार एंट्री

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 16 अक्टूबर से बिहार में चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। इसके बाद लगातार 10 दिनों तक उन्होंने दरभंगा, गया, भोजपुर, मिथिला, सारण, सीमांचल और मगध के जिलों में ताबड़तोड़ सभाएँ कीं। दरभंगा में उनका रोड शो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, जहाँ भारी भीड़ उमड़ी और लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला था। बिहार चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कुल 43 उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे।

जहाँ-जहाँ योगी गए, वहाँ NDA उम्मीदवारों की मजबूत बढ़त

नीचे कुछ प्रमुख सीटें हैं जहाँ योगी के प्रचार के बाद एनडीए उम्मीदवार अब बड़ी लीड बनाए हुए हैं:

  • मुंगेर – कुमार प्रणय, बढ़त
  • जमुई – श्रेयसी सिंह, विशाल बढ़त
  • तरारी – विशाल प्रशांत, बढ़त
  • मुज़फ़्फरपुर – रंजन कुमार, विशाल बढ़त
  • दानापुर – रामकृपाल यादव, विशाल बढ़त
  • बक्सर – आनंद मिश्रा, विशाल बढ़त
  • सिकटी – विजय कुमार मंडल, विशाल बढ़त
  • मोतिहारी – प्रमोद कुमार, बढ़त
  • गया टाउन – प्रेम कुमार, विशाल बढ़त

कुल मिलाकर जिन 31 सीटों पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रचार किया, उनमें से 25 सीटों पर एनडीए बढ़त बनाए हुए है, कुछ सीटों पर परिणाम जीत में तब्दली हो गए हैं। सीएम योगी की रैलियों का असर ज्यादार सीटों पर दिख रहा है, लेकिन रघुनाथपुर सीट इसका अपवाद साबित हो सकती है। इस सीट पर आरजेडी उम्मीदवार ओसामा शाहाब लगभग 16,894 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसी सीट पर योगी आदित्यनाथ ने अपनी रैली में तीखे हमले किए थे और मुकाबले को “कानून-व्यवस्था बनाम अपराध राजनीति” की लड़ाई बताया था।

जिन सीटों पर मुकाबला कांटे का था, वहां योगी की एंट्री के बाद माहौल एनडीए के पक्ष में झुकता हुआ दिखा। रैलियों में भारी भीड़ और रुझानों में भाजपा की बढ़त ने यह संकेत जरूर दिया है, कि योगी आदित्यनाथ इस चुनाव में एनडीए के सबसे असरदार स्टार प्रचारकों में रहे। अंतिम नतीजों के बाद ही यह पूरी तरह स्पष्ट होगा कि प्रभाव कितना गहरा था, लेकिन रुझानों से इतना साफ है कि बिहार में योगी मैजिक ने एनडीए को बड़ा फायदा पहुंचाया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई