एमसीबी जिले के जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही, किसान बेहाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Big negligence of Water Resources Department of MCB district, farmers in distress

संवाददाता – अविनाश चंद्र

एमसीबी जिले के जनपद पंचायत खड़गवां अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पोड़ी डीह और ग्राम पंचायत कोडांगी के किसानों को पिछले तीन वर्षों से सिंचाई संकट का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की फसलों के लिए बनाई गई नहरें कई स्थानों पर टूटी पड़ी हैं, लेकिन जल संसाधन विभाग की लापरवाही के चलते अब तक उनकी मरम्मत नहीं हो सकी।

सरपंच बोले – कई बार दी सूचना, फिर भी कार्रवाई नहीं

ग्राम पंचायत कोडांगी के सरपंच ने बताया कि नहर टूटने और पानी की बर्बादी की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की मरम्मत नहीं कराई गई। नतीजतन सैकड़ों किसान सिंचाई से वंचित हो गए हैं और फसलों के सूखने का खतरा मंडरा रहा है।

ई साहब दफ्तर से नदारद, फोन भी नहीं उठाते

स्थानीय किसानों और सरपंच का आरोप है कि विभाग के ई साहब पिछले एक महीने से दफ्तर से नदारद रहते हैं। पत्रकारों द्वारा संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन ई साहब फोन तक नहीं उठाते। ग्रामीणों का कहना है कि साहब अंबिकापुर और रायपुर के काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि किसानों की समस्या तक सुनने का समय नहीं है।

स्वदेश न्यूज़ की टीम ने देखी नहर की हकीकत

जब स्वदेश न्यूज़ की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि नहर की साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। कई जगह नहर पूरी तरह टूटी हुई है, जिसके कारण पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा। कुछ जगह पानी टूटकर सीधे खेतों में जा रहा है, जिससे किसानों को खेती करने में भारी दिक्कत हो रही है।

किसानों का दर्द और विभाग की बेरुखी

एक तरफ किसान अपनी फसलों के लिए पानी को तरस रहे हैं, तो दूसरी तरफ जल संसाधन विभाग और उसके अधिकारी समस्याओं से बेपरवाह नजर आते हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते नहर की मरम्मत और सफाई नहीं कराई गई तो उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।

अब देखने वाली बात होगी कि एमसीबी जिले का जल संसाधन विभाग आखिर कब किसानों की समस्याओं पर ध्यान देगा या फिर किसान ऐसे ही अपनी फसलों की सिंचाई के लिए परेशान होते रहेंगे।

Yogi Government : होली पर किसानों के जीवन में खुशहाली का रंग भरेगी योगी सरकार

अनुदान पर कृषि यंत्र पाने के लिए किसानों को चार मार्च तक

Jamtara MC Election 2026: कल सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

Reporter : रतन कुमार Jamtara MC Election 2026: जामताड़ा : नगरपालिका (आम)

Tourism Award MP : एमपी ने जीता ‘बेस्ट स्टेट टूरिज्म’ अवॉर्ड

Tourism Award MP : लगातार दूसरे वर्ष हासिल की उपलब्धी Tourism Award

MP NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 95वीं पुण्यतिथि पर अर्पित करेंगे श्रद्धांजली

MP NEWS : उदयगढ़ भगोरिया उत्सव में करेंगे सहभागितामुख्यमंत्री, 171.19 करोड़ रुपये

Fire In Durg Factory : स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Fire In Durg Factory : स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आगदुर्ग :

Balod News : कमकापार में हुआ जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

Reporter : राजेश साहू Balod News : बालोद। बालोद जिले के आखिरी

Jamshedpur visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पैदल चलकर लोगों का अभिवादन किया, बच्चों को बांटी चॉकलेट

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur visit : शहर दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी

Protest : इंजीनियर को हटाने सरपंच संघ का विरोध प्रदर्शन

Reporter: प्रयास कैवर्त Protest : ट्राइबल जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में सरपंच

Gangtok सिक्किम में कुदरत का कोहराम: एक घंटे के भीतर दो बार डोली धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Gangtok पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में गुरुवार दोपहर भूकंप के दो क्रमिक झटकों

Madhya Pradesh : भारत के दिल से जुड़िए, मध्यप्रदेश के साथ आगे बढ़िए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के उद्योगपतियों

Jamtara जामताड़ा में तेज रफ्तार का कहर: थार ने बाइक सवार को पीछे से रौंदा, 28 वर्षीय युवक की हालत नाजुक

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित उदलबनी गांव के

Holi Festival 2026 : रायगढ़ में बदमाशों की परेड, होली से पहले सख्त चेतावनी

Report By : भूपेन्द्र गबेल। Holi Festival 2026 : रायगढ़ में बदमाशों

Korba News : 3 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाडी कार्यकर्त्ताओ का प्रदर्शन

Korba News : उमेश डहरिया, कोरबा।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले भर

Chattisgarh News : एंटी करप्शन ब्यूरो ने दो पुलिस अधिकारियों को किया निलंबित

Chattisgarh News : कोरिया जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई।

Temple Theft: भिलाई के साईं मंदिर में बड़ी चोरी

Temple Theft: देर रात नकाबपोशों ने वारदात को दिया अंजाम Temple Theft:

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया जल्द होगी प्रारंभ

Rajya Sabha Elections: निर्वाचन आयोग की तैयारी तेज Rajya Sabha Elections: राज्यसभा