,

यूपी स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा: एक ही नाम पर 6 जिलों में नौकरी, सीएम योगी ने उठाया मुद्दा, केस दर्ज

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

लखनऊ: स्वास्थ्य विभाग में भर्ती घोटाले का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि एक व्यक्ति ने अर्पित सिंह नाम का इस्तेमाल कर छह अलग-अलग जिलों में एक्स-रे टेक्नीशियन के पद पर नौकरी हासिल की और वर्षों तक वेतन भी लिया। मामला सामने आने के बाद लखनऊ के वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जाली दस्तावेजों से की गई नियुक्तियां

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की निदेशक (पराचिकित्सा) डॉ. रंजना खरे की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर खुद को अर्पित सिंह नामक अभ्यर्थी के रूप में प्रस्तुत किया। यह नाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा 2016 में घोषित भर्ती सूची में क्रमांक 80 पर था।

किन जिलों में की नौकरी

धोखाधड़ी के तहत आरोपी ने बलरामपुर, फर्रुखाबाद, रामपुर, बांदा, अमरोहा और शामली जिलों में नियुक्तियां हासिल कीं। वह 2016 से सभी जगहों पर वेतन लेता रहा, जिससे राज्य को वित्तीय नुकसान हुआ।

सीएम योगी ने उठाया मुद्दा

यह मामला तब चर्चा में आया जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में भर्ती घोटालों का जिक्र किया। सीएम ने कहा:

“पहले किस तरह की भर्तियां होती थीं, यह मामला इसका बड़ा उदाहरण है। एक ही व्यक्ति ने आठ-आठ जगहों पर नौकरी लेकर वेतन लिया। जांच के बाद यह फर्जीवाड़ा सामने आया।”

पुलिस की कार्रवाई

लखनऊ पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि धोखाधड़ी और जालसाजी के इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल