,

बलरामपुर में बड़ा खुलासा: हादसे के बाद ट्रैक्टर से मिली भारी मात्रा में गांजा

Big disclosure in Balrampur: After the accident, a huge amount of ganja was found in the tractor

रिपोर्ट- सुनील कुमार

बलरामपुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे के बाद गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को बॉक्सनुमा ढंग से तैयार कर उसमें गांजा छुपाकर ले जाया जा रहा था।

हादसे में चालक गंभीर

हादसे में ट्रैक्टर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

उड़ीसा से झारखंड जा रहा था गांजा

मिली जानकारी के अनुसार तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर झारखंड की ओर जा रहे थे। ट्रैक्टर की रफ्तार अधिक होने से वह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया और इस दौरान गुप्त तस्करी का राज खुल गया।

हाईवे पेट्रोलिंग की सजगता से खुला राज

घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। चालक अमित मिंज और यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन की सजगता से गांजा तस्करी का खुलासा हुआ। इसके बाद मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची और ट्रैक्टर से गांजा जब्त कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई जारी

कोतवाली थाना क्षेत्र के दलधोवा इलाके में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने गांजा जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार तस्करों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP