चंडीगढ़ः आज मेयर चुनाव होने जा रहे है, ऐसे में ही आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ मेयर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा 75 हजार रूपए की घूस लेने के आरोप में दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आप नेता कुलदीप कुमार ने सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से घूस ली थी।
सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने का वादा किया
यह मामला तब सामने आया जब चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच को रवि नाम के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई। रवि का आरोप था कि कुलदीप कुमार और उनके साले राहुल ने उसे सफाईकर्मी की नौकरी दिलवाने का वादा किया थाए लेकिन इसके बदले उनसे 75 हजार रुपये की रिश्वत ली गई। शिकायत मिलने के बाद चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद सबूतों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस अब मेयर और उनके साले को किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है। अगर आज होने वाले चुनाव से पहले सिटिंग मेयर कुलदीप कुमार की गिरफ्तारी हुईए तो ये आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित होगा।
मेयर के कार्यकाल में हुई नियुक्ति की हो जांच
रवि ने आरोप लगाया है कि दोनों ने उनसे नौकरी दिलाने के नाम पर 75,000 रुपये लिए, लेकिन बाद में न तो नौकरी दी और न ही कोई कार्रवाई की। इसके साथ ही उन्होंने रवि को धमकी भी दी कि यदि यह मामला किसी को बताया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रवि की शिकायत में यह भी कहा गया है कि वह चाहते हैं कि मेयर कुलदीप कुमार के कार्यकाल में जो नए कर्मचारी भर्ती हुए हैंए उनकी नियुक्ति की जांच की जाएए ताकि यह पता चल सके कि क्या अन्य लोगों को भी इसी तरह की धोखाधड़ी के आधार पर नौकरी मिली है या नहीं।
स्वर्ण रेखा नदी के जीर्णोद्धार को लेकर हाई कोर्ट ने जताई चिंता…यह भी पढ़े
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में निकली भर्ती! जूनियर क्लर्क पद के लिए ऐसे करें आवेदन
16 साल तक राज करने वाले मामाजी के गांव में आज भी नहीं है अच्छी सड़क, विधायक ने लगाई गुहार!





