,

Bhopal में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, छोला मंदिर थाने का किया घेराव

https://swadeshlive.com/bhopal-vhp-bajrang-dal-protest/

Bhopal: विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में छोला मंदिर थाने का घेराव किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और दुर्गावाहिनी की महिलाएं शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

Bhopal: फरियादियों से अभद्रता का लगाया आरोप

प्रदर्शन के दौरान विहिप भोपाल विभाग मंत्री जीवन शर्मा ने आरोप लगाया कि थाने में फरियाद लेकर आने वाले लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस पीड़ितों की शिकायत सुनने के बजाय उन्हें परेशान करेगी, तो आम जनता न्याय के लिए कहां जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस का काम जनता की सेवा करना है, लेकिन वर्तमान में कुछ पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों से दूर होते नजर आ रहे हैं।

Bhopal: अवैध वसूली और धमकाने के आरोप

विहिप भोपाल विभाग सह मंत्री हरिओम शर्मा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली और फरियादियों से पैसों की मांग किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को धमकाया भी जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने अपने व्यवहार में सुधार नहीं किया तो संगठन बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

Bhopal: हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की “सद्बुद्धि” के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। साथ ही “भ्रष्टाचार बंद करो” और “जनता के सम्मान में बजरंग दल मैदान में” जैसे नारे लगाए गए।

Bhopal: कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में दुर्गावाहिनी प्रांत सह संयोजिका दीपा शर्मा, विहिप विभाग मंत्री जीवन शर्मा, हरिओम शर्मा, अभिषेक शर्मा, चंचल डोंगरे, कैलाश कुशवाह, पदमा दुबे और नीलिमा विश्वकर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Bhopal: प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव

भोपाल में हुए इस प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई और जवाबदेही को लेकर दबाव बढ़ गया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

read also: Dabra में चलती कार में लगी आग,नेशनल हाइवै के पास मचा हड़कंप

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…