,

Dabra में चलती कार में लगी आग,नेशनल हाई-वे के पास मचा हड़कंप

https://swadeshlive.com/alto-car-fire-dabra/

Reported by : Santosh Sarbagi & Edited by : Aanya Saran

Dabra : NH-44 टेकनपुर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती अल्टो कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार ने आग का गोला ले लिया और पूरी तरह धुएं से भर गई। यह घटना सड़क पर मौजूद लोगों के लिए भयावह दृश्य बन गई।

Dabra : चलती अल्टो कार में लगी अचानक आग, NH-44 टेकनपुर के पास मचा हड़कंपकैसे बची यात्रियों की जान

कार में धुआं फैलते ही चालक और उसमें सवार सभी लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Dabra : चलती अल्टो कार में लगी अचानक आग, NH-44 टेकनपुर के पास मचा हड़कंप सड़क पर थम गया ट्रैफिक

जलती हुई कार को देखकर आसपास के वाहन चालकों ने अपने-अपने वाहन रोक दिए और सड़क पर लंबा जाम लग गया। लोग दूर से ही आग की लपटों को देखकर दहशत में नजर आए।

dabra

Dabra : चलती अल्टो कार में लगी अचानक आग, NH-44 टेकनपुर के पास मचा हड़कंपफायर ब्रिगेड की कार्रवाई

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन जब तक दमकल वाहन पहुंचा, तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आग पर काबू पाने के बाद स्थिति सामान्य की गई।

Dabra : चलती अल्टो कार में लगी अचानक आग, NH-44 टेकनपुर के पास मचा हड़कंपमौके का हाल

घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…