Bhopal Topper : टॉपर बेटियों से वीडियो कॉल पर बातचीत
Bhopal Topper : विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल की मेधावी छात्राओं से वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्राओं की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Bhopal Topper : इन बेटियों ने किया प्रदेश में नाम रोशन
प्रदेश में पहला स्थान अर्जित करने वाली खुशी राय और चाँदनी विश्वकर्मा के साथ ही नीलबड़ निवासी कशिश मारण (12वीं में 95%) और दीक्षा गर्ग (91%) को भी विधायक ने विशेष रूप से बधाई दी।
Bhopal Topper : “बेटियों ने कमाल कर दिया” – रामेश्वर शर्मा
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में खुशियों का माहौल है और बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने कोलार की खुशी राय और भीम नगर की चाँदनी विश्वकर्मा की उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया।
Bhopal Topper : प्रधानमंत्री के संकल्प को आगे बढ़ाएंगी बेटियां
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के संकल्प को यही बेटियां आगे बढ़ाएंगी और देश का नाम रोशन करेंगी।
Bhopal Topper : उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं
अंत में उन्होंने सभी छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे निरंतर आगे बढ़ें और अपने सपनों को साकार करें।

